Ganga Mai ki Betiyan 25 August 2026/ Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @Zee TV
Ganga Mai ki Betiyan: ‘ZEE TV’ का सबसे लोकप्रिय और प्रसंदीदा शो ‘गंगा माई की बेटियाँ‘ के आने वाले एपिसोड में स्नेहा और सिद्धू का रिश्ता एक मोड़ लेने वाला है, दोनों के बीच नज़दीकियाँ बढ़ती देख पूर्वी बर्दाश्त नहीं कर पा रही है और एक बार फिर मुश्किलें खड़ी करने की कोशिश कर रही है। इस बार उसने स्नेहा को फँसाने के लिए इंदु और तेज से साथ हाथ मिला लिया है। तीनों मिलकर स्नेहा के खिलाफ एक भयानक चक्रव्यूह रच रहे हैं।
स्नेहा और सिद्धू के बीच बढ़ते रोमांस ने पूर्वी की जलन को और भी भड़का दिया है और अब वह किसी भी कीमत पर उन्हें अलग करना चाहती है, इसलिए वह इंदु से हाथ मिला लेती है, जोकि पहले से ही गंगा और उसके परिवार को परेशान करने का एक मौका नहीं गंवाती। तेज भी उनके प्लान में शामिल हो जाता है और ये तीनों मिलकर अब मधु और शेखर की ज़िंदगी में एक नया तूफ़ान लाने की तैयारी में हैं।
उनका असली मकसद केवल मधु और शेखर के लिए मुश्किलें खड़ी करना नहीं हैं बल्कि वे हालात को ऐसा मोड़ देना चाहते हैं जिससे सारा दोष स्नेहा के सिर मढ़ दिया जाए। अगर उनकी चाल कामयाब हो जाती है तो दुर्गावती का गुस्सा एक बार फिर स्नेहा की ज़िंदगी में तूफ़ान ले आएगा।
हाल ही में गलतफहमियों के बादल छटने के बाद, स्नेहा और सिद्धू के बीच नज़दीकियाँ बढ़ रही है और उनका रिश्ता आख़िरकार एक नई करवट ले रहा है, लेकिन पूर्वी को उनकी यह खुशियाँ बर्दाश्त नहीं है। आने वाले ट्रैक में साज़िशकर्ता खुद सिद्धू को ही मोहरे की तरह इस्तेमाल करने वाले हैं। वे दुर्गावती को इस तरह गुमराह करेंगे ताकि वह स्नेहा को गलत समझे और उसे लगे कि स्नेहा फिर से परिवार की शांति भंग कर रही है।
यह हालात इसलिए भी खतरनाक हो सकते हैं क्योंकि दुर्गावती पहले से ही स्नेहा को चेतावनी दे चुकी है कि यदि मधु की ज़िंदगी में कुछ भी गलत हुआ तो वह उसे ही दोषी ठहराएगी। क्या सच में मधु और शेखर का रिश्ता बर्बाद हो जाएगा?
दूसरी तरफ, सहाना और मुरली के नाज़ुक रिश्ते को तोड़ने के लिए कौशल्या और बिनीता जद्दोजेहद में लगी हैं। जहां इन जोड़ों के रिश्ते में सुधार की उम्मीद जागी थी वहीं कौशल्या, मुरली के दिल में शक का बीच बोने पर तुली है।
अब आने वाले एपिसोड में यह देखना वाकई दिलचस्प होगा कि क्या पूर्वी अपनी चाल में कामयाब हो पाएगी या फिर स्नेहा, मधु और शेखर की खुशियाँ बर्बाद होने से पहले ही उन तीनों का पर्दाफाश कर देगी?