Kiren Rijiju Replied Pawan Khera || Image- IBC24 News Archive
नई दिल्ली: भाजपा के नेता और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजुजू और कांग्रेस के राज्यसभा सांसद पवन खेड़ा के बीच इन दिनों जमकर ज़ुबानी वार देखने को मिल रहा है। (Kiren Rijiju Replied Pawan Khera) इस बीच भाजपा नेता रिजुजू ने पवन खेड़ा पर पलटवार करते हुए कहा है कि, वह उनके अनुशासनहीन व्यवहार की शिकायत असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा से करेंगे।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
दरअसल कुछ दिन पहले रिजुजू ने सोशल मीडिया पर तैराकी करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो पर राज्यसभा सांसद पावन खेड़ा ने लिखा था, “सोचिए राहुल जी ने भाजपा को कितना परेशान कर दिया है। एक तरफ, किरेन रिजिजू बिना किसी आपत्ति के आधे नग्न होकर तैरने भी नहीं जा सकते। दूसरी ओर, वरिष्ठ नागरिक गिरिराज सिंह खुद को 74 साल का “नए बच्चे का जन्म” कहने तक सिमट कर रह गया है, ये क्या हाल कर रखा है आपने इन सबका राहुल जी?”
इसी प्रतिक्रिया के जवाब में रिजुजू ने लिखा, “प्रिय पवन खेड़ा, अगर आप आधे-नग्न होकर तैरने की बात करेंगे तो मैं मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा जी से आपके अनुशासनहीन व्यवहार की शिकायत करूँगा। (Kiren Rijiju Replied Pawan Khera) क्या आप पूरे स्विमिंग सूट और कोट पहनकर तैरते हैं? आप राज्यसभा में अपनी पार्टी द्वारा मनोनीत पहले कार्यकाल के सांसद हैं और मैं अब तक 8 चुनाव लड़ चुका हूँ। इससे आपको अभद्र टिप्पणी करने का अधिकार नहीं मिल जाता।”
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
रिजुजू ने आगे लिखा, ‘मैं अपने गाँव वालों के साथ तैरता हूँ ताकि अपने लोगों और समर्थकों को प्रेरित कर सकूँ। जब मैं अपने लोगों के साथ होता हूँ तो राहुल जी मेरे दिमाग में नहीं होते। लेकिन कांग्रेसी कहने लगे कि मैं राहुल जी की तरह तैर नहीं सकता। इसलिए मैंने जवाब दिया कि मैं तैराकी के लिए कोई प्रशिक्षण नहीं लेता। मैं हमारी विशाल नदियों में एक सहज खिलाड़ी हूँ। बेवजह गाली-गलौज मत कीजिए।”
Dear Pawan Khera, I’ll report to CM Himanta Biswa Sarma ji about your indiscipline conduct if you talk about half-naked swimming. Do you swim with full suit & coat?
You are a 1st term MP, nominated by your party in Rajya Sabha & I’ve fought 8 elections so far. That doesn’t give… https://t.co/iUARG6V240— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) August 25, 2026
बिहार: छात्रों के पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
उप्र: ईडी ने जीएसटी ‘धोखाधड़ी’ मामले में छापेमारी के बाद तीन करोड़ रुपये से अधिक जब्त किए
टाटा स्टील को झारखंड सरकार के 1,755 करोड़ रुपये के मांग नोटिस पर अंतरिम राहत
महाराष्ट्र के लातूर में सी-सेक्शन प्रसव के बाद महिला की मौत, चिकित्सक के खिलाफ मामला दर्ज
अनुकूल को पांच विकेट, पूर्वोत्तर क्षेत्र को पारी और 210 रन से हराकर पूर्व क्षेत्र सेमीफाइनल में