Chhattisgarh BJP Leaders Expelled: छत्तीसगढ़ में BJP ने पहले पद से हटाया, अब पार्टी से किया बाहर.. आखिर किन वजहों से इन 2 बड़े नेताओं पर हुई कार्रवाई? जानकर रह जायेंगे हैरान..

Ads

बलौदाबाजार में फर्जी ट्रांसफर आदेश मामले के बाद भाजपा ने जिला महामंत्री कृष्णा अवस्थी और उपाध्यक्ष पुनीराम पटेल को छह साल के लिए निष्कासित किया।

  •  
  • Publish Date - August 25, 2026 / 07:07 PM IST,
    Updated On - August 25, 2026 / 07:09 PM IST

Chhattisgarh BJP Leaders Expelled || Image- IBC234 News Archive

HIGHLIGHTS
  • भाजपा ने दो नेताओं को छह साल के लिए निकाला
  • फर्जी ट्रांसफर आदेश मामले में कार्रवाई
  • पहले पद से हटाए गए थे दोनों नेता

बलौदाबाजार: फर्जी ट्रांसफर मामले के सामने आने के बाद भाजपा की मुश्किलें बढ़ गई थी। पुलिस ने इस मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था। वही पुलिस ने जिन दो लोगों को अरेस्ट किया था उनमें बलौदाबाजार जिला भाजपा के दो नेता भी शामिल थे। (Chhattisgarh BJP Two Leaders Expelled) पूर्व में उन्हें पार्टी ने पद से हटा दिया था तो वही अब उन नेताओं को निष्कासित भी कर दिया गया है। इनमें जिला महामंत्री कृष्णा अवस्थी और जिला उपाध्यक्ष पुनीराम पटेल का नाम शामिल है। फिलहाल दोनों नेता अगले छग साल तक पार्टी की किसी भी गतिविधि में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

पढ़ें क्या है फर्जीवाड़े का यह मामला

दरअसल बलौदाबाजार CMHO के फर्जी हस्ताक्षर से ट्रांसफर ऑर्डर बनाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पलारी थाना पुलिस ने भाजपा जिला महामंत्री कृष्णा अवस्थी, ग्रामीण चिकित्सा सहायक करण कुमार देवांगन समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला रोहांशी PHC से मोपर PHC में ट्रांसफर के कथित फर्जी आदेश से जुड़ा है। आरोप है कि फर्जी आदेश में CMHO डॉ. राजेश अवस्थी के हस्ताक्षर का इस्तेमाल किया गया।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

फर्जी तबादला आदेश मामले में बड़ी कार्रवाई

बीते 17 अगस्त को स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में व्हाट्सऐप के जरिए एक स्थानांतरण आदेश पहुंचा। आदेश ग्रामीण चिकित्सा सहायक करण कुमार देवांगन के नाम से जारी होना बताया गया था। (Chhattisgarh BJP Two Leaders Expelled) दस्तावेज की जांच की गई तो आदेश कूटरचित पाया गया। साथ ही उस पर किए गए CMHO के हस्ताक्षर भी अधिकृत हस्ताक्षर से मेल नहीं पाए। मामले की शिकायत खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज वर्मा ने पलारी थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने BNS की धारा 318(4), 336(3), 337, 338, 340(2) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

इन्हें भी पढ़ें:

बिहार: छात्रों के पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

उप्र: ईडी ने जीएसटी ‘धोखाधड़ी’ मामले में छापेमारी के बाद तीन करोड़ रुपये से अधिक जब्त किए

टाटा स्टील को झारखंड सरकार के 1,755 करोड़ रुपये के मांग नोटिस पर अंतरिम राहत

महाराष्ट्र के लातूर में सी-सेक्शन प्रसव के बाद महिला की मौत, चिकित्सक के खिलाफ मामला दर्ज

अनुकूल को पांच विकेट, पूर्वोत्तर क्षेत्र को पारी और 210 रन से हराकर पूर्व क्षेत्र सेमीफाइनल में

Q1. भाजपा ने किन नेताओं को निष्कासित किया?

कृष्णा अवस्थी और पुनीराम पटेल को भाजपा से छह साल के लिए निष्कासित किया गया।

Q2. दोनों नेताओं पर कार्रवाई क्यों हुई?

दोनों नेताओं के नाम फर्जी ट्रांसफर आदेश मामले में सामने आने के बाद पार्टी ने कार्रवाई की।

Q3. फर्जी ट्रांसफर मामले में क्या हुआ था?

सीएमएचओ के कथित फर्जी हस्ताक्षर से ग्रामीण चिकित्सा सहायक के नाम स्थानांतरण आदेश बनाया गया था।