Senior Citizen Lifetime Free Bus Travel: 60 साल से ज्यादा उम्र वाली महिलाओं को आजीवन मुफ्त यात्रा की सौगात.. रक्षाबंधन से पहले भाजपा सरकार का बोल्ड फैसला, आप भी पढ़ें

Ads

उत्तर प्रदेश सरकार ने 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को राज्य परिवहन निगम की बसों में आजीवन निशुल्क यात्रा की सुविधा दी।

  •  
  • Publish Date - August 25, 2026 / 06:41 PM IST,
    Updated On - August 25, 2026 / 06:41 PM IST

Senior Citizen Lifetime Free Bus Travel in Uttar Pradesh || Image- Canva Edit File

HIGHLIGHTS
  • 60 साल से अधिक महिलाओं को मुफ्त यात्रा
  • आजीवन निशुल्क बस यात्रा की सुविधा
  • एक करोड़ से अधिक महिलाओं को लाभ

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट बैठक में महिलाओं, परिवहन और औद्योगिक विकास से जुड़े कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। कैबिनेट ने 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए परिवहन निगम की सभी बसों में आजीवन निशुल्क यात्रा की सुविधा देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। (Senior Citizen Lifetime Free Bus Travel) यह सुविधा लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना के तहत दी जाएगी। सरकार के मुताबिक, इसका लाभ प्रदेश की करीब एक करोड़ से अधिक महिलाओं को मिल सकता है। यात्रा के दौरान महिलाओं को वोटर आईडी या आधार कार्ड दिखाना होगा।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

पढ़ें योगी सरकार के मुख्य फैसले

रक्षाबंधन के मौके पर 27, 28 और 29 अगस्त को परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को निशुल्क यात्रा की सुविधा देने का फैसला भी किया गया है। महिलाओं को अपने साथ एक सहचर को भी यात्रा पर ले जाने की अनुमति होगी। कैबिनेट ने प्रदेश में 250 इलेक्ट्रिक बसें खरीदने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। इनमें 42 और 52 सीटर बसें शामिल होंगी।

इसके अलावा सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास 272.25 करोड़ रुपये की लागत से इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक्स क्लस्टर विकसित किया जाएगा। (Senior Citizen Lifetime Free Bus Travel) औद्योगिक कॉरिडोर योजना के तहत बनने वाले इस क्लस्टर के लिए निर्माणकर्ता का चयन ग्लोबल बिड के जरिए किया जाएगा।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

कैबिनेट ने गंगा एक्सप्रेसवे को हरिद्वार तक विस्तार देने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। करीब 10,761 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले इस विस्तार से बिजनौर से हरिद्वार की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। साथ ही प्रयागराज और हरिद्वार, दोनों प्रमुख कुंभ नगरियों के बीच तेज और नियंत्रित एक्सप्रेसवे कनेक्शन विकसित करने की दिशा में यह अहम कदम माना जा रहा है।

इन्हें भी पढ़ें:

बिहार: छात्रों के पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

उप्र: ईडी ने जीएसटी ‘धोखाधड़ी’ मामले में छापेमारी के बाद तीन करोड़ रुपये से अधिक जब्त किए

टाटा स्टील को झारखंड सरकार के 1,755 करोड़ रुपये के मांग नोटिस पर अंतरिम राहत

महाराष्ट्र के लातूर में सी-सेक्शन प्रसव के बाद महिला की मौत, चिकित्सक के खिलाफ मामला दर्ज

अनुकूल को पांच विकेट, पूर्वोत्तर क्षेत्र को पारी और 210 रन से हराकर पूर्व क्षेत्र सेमीफाइनल में

Q1. किन महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा मिलेगी?

उत्तर प्रदेश में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को आजीवन निशुल्क बस यात्रा मिलेगी।

Q2. मुफ्त यात्रा के लिए कौन सा दस्तावेज जरूरी होगा?

महिलाओं को यात्रा के दौरान पहचान के लिए आधार कार्ड या वोटर आईडी दिखानी होगी।

Q3. यह सुविधा किस योजना के तहत मिलेगी?

निशुल्क यात्रा की सुविधा लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना के तहत प्रदान की जाएगी।