Kyunki Saas bhi Kabhi Bahu thi 2: धोखे की अग्नि में नोयना की मोहब्बत हुई स्वाहा! तुलसी ने लिया प्रचंड अवतार, क्या नोयना के श्राप से बदलेगा, शांतिनिकेतन का भाग्य?

Kyunki Saas bhi Kabhi Bahu thi 2: आने वाले एपिसोड में यह देखना बहुत ही दिलचस्प होगा कि क्या नोयना अपना गुनाह कबूल करेगी या फिर कोई नया षड्यंत्र रचेगी?

Kyunki Saas bhi Kabhi Bahu thi 2: धोखे की अग्नि में नोयना की मोहब्बत हुई स्वाहा! तुलसी ने लिया प्रचंड अवतार, क्या नोयना के श्राप से बदलेगा, शांतिनिकेतन का भाग्य?

Kyunki Saas bhi Kabhi Bahu thi 2 spoiler 11 april 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @Telly Forum

Modified Date: April 11, 2026 / 06:46 pm IST
Published Date: April 11, 2026 6:46 pm IST
HIGHLIGHTS
  • तुलसी ने नोइना को पकड़ा रंगेहाथ!
  • नोइना के पाखंड का हुआ सूर्यास्त!
  • नोयना देगी वीरानी परिवार को श्राप!

Kyunki Saas bhi Kabhi Bahu thi 2: StarPlus‘ में आ रहे, दर्शकों का सबसे पसंदीदा शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहु थी 2‘ में वह पल आ चूका है जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतज़ार था। आने वाले एपिसोड में वीरानी परिवार में होने वाला है धमाका, जहां तुलसी एक-एक करके नोयना के झूठ की परतें खोलती हुई नज़र आएगी..

Kyunki Saas bhi Kabhi Bahu thi 2 Spoiler: तुलसी से सामने आई, नोयना की सच्चाई!

एपिसोड की शुरुआत होती है तुलसी से, जो कि नोयना की दोनों मेडिकल रिपोर्ट्स के सच का पता लगाने के लिए अस्पताल जाने का फैसला करती है। अस्पताल पहुँचने के बाद, तुलसी डॉक्टर से बात करके मेडिकल रिपोर्ट्स की सच्चाई जान लेती है। उसे पता चल जाता है कि नोयना के मुंह से खून आने का कारण, उसके पेट का अल्सर है न की कैंसर। तुलसी, नोयना की सच्चाई जानकार दंग रह जाती है कि नोयना ने उससे इसलिए झूठ बोला, ताकि तुलसी उसपर दया खाके, मिहिर से उसकी शादी करवा दे..

नोयना की बढ़ती हुई बेचैनी!

तुलसी को वास्तविकता का आभास होना शुरू होता है कि नोयना और सुचित्रा ने मिलकर, वीरानी परिवार को धोखे में रखा। गुस्से से तमतमाई तुलसी, शादी रोकने के लिए शांति निकेतन जाती है। शादी का मंडप सज चूका होता है। नोयना को अंदर ही अंदर, अपने झूठ के खुलासे को लेकर डर और घबराहट होती है, इसलिए उसे किसी भी हाल में उसकी और मिहिर की शादी हो जाने को लेकर जल्दी रहती है।

KSBKBT 2 Written update 11th April 2026: सबूतों के साथ, तुलसी की धमाकेदार एंट्री!

गठबंधन के शुभ मुहूर्त के दौरान, तुलसी की गैर-मौजूदगी का फायदा उठाते हुए नोयना, हेमंत की माँ गायत्री वीरानी को शादी का गठबंधन करने को कहती है। जैसे ही गायत्री चाची रस्में पूरी करने वाली ही होती हैं कि तुलसी की धमाकेदार एंट्री होती है और वह शादी रोक देती है। शादी के रुकते ही डर के मारे, नोयना का चेहरा पीला पड़ने लगता है।

नोयना के झूठ का हुआ पर्दाफाश!

तुलसी पूरे परिवार के सामने, नोयना के मुंह पर तमाचा जड़ती है और उसका असली चेहरा सब के सामने उजागर करती है कि कैसे उसने झूठी बीमारी का सहारा लेकर, परिवार की सहानुभूति का फायदा उठाया ताकि वह मिहिर को हासिल कर सके। नोयना की सच्चाई सुन, मिहिर सदमे में आ जाता है और पूरा परिवार स्तब्ध रह जाता है।

इस बीच, कहानी में आ रहे, एक और धमाकेदार ट्विस्ट की किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। जी हाँ! ट्विस्ट के साथ रणविजय की एंट्री होती है जी नोयना से मुंह मांगी रकम ऐंठने के बाद, उसकी सच्चाई का खुलासा करने के लिए तुलसी का साथ देता है, जिसे देख पूरा परिवार हैरान रह जाता है।

अब इस धमाकेदार खुलासे के बाद, यह देखना बहुत ही दिलचस्प होगा कि क्या नोयना अपना गुनाह कबूल करेगी या फिर कोई नया षड्यंत्र रचेगी?

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

Swati Shah, Since 2023, I have been working as an Executive Assistant at IBC24, No.1 News Channel in Madhya Pradesh & Chhattisgarh. I completed my B.Com in 2008 from Pandit Ravishankar Shukla University, Raipur (C.G). While working as an Executive Assistant, I enjoy posting videos in the digital department.