Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu thi: मिहिर के सामने आएगी, नोयना की 6 साल पुरानी साजिश! परी की ख़तरनाक प्लानिंग, क्या कर देगी परिवार का अंत?

Ads

Kyunki Saas bhi kabhi bahu thi: 'क्यूंकि सास भी कभी बहु थी' के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि रणविजय खोलेगा, वृंदा की पोल.. मिहिर ने सुनी नोयना की बातें, देखना दिलचस्प होगा कि क्या डरी हुई नोयना के मुंह से, मिहिर उगलवा लेगा सारा सच?

  •  
  • Publish Date - February 23, 2026 / 05:10 PM IST,
    Updated On - February 23, 2026 / 05:13 PM IST

Kyunki Saas bhi kabhi bahu thi 2/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @Telly Chaat

HIGHLIGHTS
  • शांतिनिकेतन में तूफान!
  • गौतम का वो राज़... जो शांतिनिकेतन को तबाह कर देगा!

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu thi Promo: अमर उपाध्याय और स्मृति ईरानी का सबसे चर्चित शो ‘क्यूंकि सास भी कभी बहु थी‘ में इन दिनों जबरदस्त ट्विस्ट एन टर्न्स देखने को मिल रहे हैं जहां तुलसी, बीच मझदार फंसी हुई नज़र आ रही है और इसी कोशिश में लगी है कि वह कैसे भी करके उसके पूरे परिवार को एक कर पाए और उसका बेटा गौतम शांति निकेतन वापस आ जाए, किन्तु चाहकर भी वह ऐसा नहीं कर पा रही।

KSBKBT Season 2: मिहिर को होगा वृंदा पर शक!

तुलसी, शोभा से इस बारे में बात करती है और शोभा, गौतम के पास जाकर बात करने और समझाने का फैसला करती है। वृंदा, अपने ससुर मिहिर को एक्सरसाइज करवाने के लिए आती है। इस दौरान मिहिर, अंगद को फ़ोन पर कहता है कि तुम बहुत लकी हो कि तुम्हें ऐसी बीवी मिली है। फिर मिहिर, वृंदा से पूछता है कि क्या उसके सास-ससुर उसकी कोई मदद नहीं करते? वृंदा जवाब देती है कि उन्होंने उसे नहीं अपनाया। मिहिर के आश्चर्य पूर्वक होकर कारण पूछे जाने पर वृंदा कहती है कि इसका जवाब वो खुद नहीं जानती।

मुन्नी तोड़ेगी राहुल से सगाई!

दूसरी ओर, अजय और परी की नजदीकियां धीरे -धीरे बढ़ रही हैं। तुलसी इस बात को समझ जाती है और जल्द ही वह फिर से परी और अजय की शादी करवाएगी। मुन्नी, ऋतिक से बात कर रही होती है इतने में इस बीच राहुल, वहाँ पहुँच जाता है और दोनों की बातें सुनता है। फिर वह मुन्नी को ऋतिक से बात न करने और उससे दूर रहने का बोलकर उसे धमकाता है, ऐसे में मुन्नी भी उसे करारा जवाब देती है और कहती है कि यदि उसे उसपर भरोसा ही नहीं है तो उसे ऐसा रिश्ता नहीं चाहिए। ऐसा कहकर वह सगाई की अंगूठी निकालकर राहुल को वापस दे देती है।

उसके बाद मुन्नी, ऋतिक के पास जाती है। ऋतिक उससे सगाई तोड़ने का कारण पूछता है तो मुन्नी कहती है कि वह ऐसे रिश्ते में बांधना चाहती है जिसमें भरोसा हो, न की आए दिन छोटी -छोटी बातों पर जगड़े।

KSBKBT Serial: मिहिर के सामने आएगी, नोयना की 6 साल पुरानी साजिश!

नोयना, अपनी बहन से बात कर ही रही होती है कि जो सच्चाई नोयना ने छह साल से छिपा का रखी थी, इतने में मिहिर वहाँ आ जाता है और उससे सवाल करता है कि उसने कौन सी बात मिहिर से छिपाई है ? अब ऐसे में ये देखना बहुत ही दिलचस्प होगा कि क्या नोयना का डर, बयान कर देगा पूरी सच्चाई या एक बार फिर नोयना लेगी झूठ का सहारा!

इन्हें भी पढ़ें

Mihir को Noina के सीक्रेट के बारे में पता चल गया है? क्या होगा अब?

हाँ, आज के प्रमो में Mihir Noina से डायरेक्ट कन्फ्रंट करता है और उस छुपे राज़ (वो पुरानी रात/सच) के बारे में सवाल करता है। Noina घबरा जाती है, और Mihir का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। ये ट्विस्ट परिवार में बड़ा धमाका लाएगा – Tulsi को भी पता चलेगा तो क्या होगा? देखना होगा!

Tulsi तलाक पर कितनी सीरियस है? Mihir-Noina की शादी हो सकती है?

Tulsi अब पूरी तरह अड़ी हुई है – वो लीगल तलाक चाहती है क्योंकि रिश्ता खत्म हो चुका है और Baapji को भी सच पता है। Noina Mihir को अल्टीमेटम दे रही है ("शादी करो वरना चली जाऊँगी हमेशा के लिए")। Mihir कन्फ्यूज्ड है, Vrinda की तरफ भी झुकाव बढ़ रहा है। फैमिली में नई जंग शुरू!

Pari Ajay और Avantika को क्यों जोड़ना चाहती है? Tulsi को ये मंजूर होगा?

Pari ने Tulsi से कहा कि Ajay को अकेला नहीं छोड़ना चाहिए, Avantika उसे खुशी दे सकती है। Tulsi को ये सुनकर शॉक लगा, लेकिन वो Ajay की खुशी के लिए सोच रही है। ये प्लानिंग परिवार में नया ड्रामा लाएगी – क्या Tulsi मानेगी या विरोध करेगी?

Gautam (Gomzi) का painful past क्या है? Shobha को सब बता दिया?

हाँ, हाल के एपिसोड में Gautam ने Shobha को अपना दिल खोलकर बताया – Mihir-Tulsi के पुराने सच से जुड़ा दर्दनाक राज़। वो इमोशनल ब्रेकडाउन में है, और ये सच परिवार को हिला सकता है। बहुत टचिंग और इंटेंस मोमेंट्स!

Vrinda और Mihir की नजदीकियाँ बढ़ रही हैं? Tulsi कैसे रिएक्ट करेगी?

Mihir Vrinda की तारीफ कर रहा है, और दोनों के बीच इमोशनल बॉन्ड मजबूत हो रहा है। Tulsi ये सब नोटिस कर रही है – उसकी जलन और गुस्सा बढ़ रहा है। ये saas-bahu drama को नया लेवल दे रहा है, और Tulsi का अगला कदम बड़ा हो सकता है!