Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu thi: मिहिर के सामने आएगी, नोयना की 6 साल पुरानी साजिश! परी की ख़तरनाक प्लानिंग, क्या कर देगी परिवार का अंत?
Kyunki Saas bhi kabhi bahu thi: 'क्यूंकि सास भी कभी बहु थी' के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि रणविजय खोलेगा, वृंदा की पोल.. मिहिर ने सुनी नोयना की बातें, देखना दिलचस्प होगा कि क्या डरी हुई नोयना के मुंह से, मिहिर उगलवा लेगा सारा सच?
Kyunki Saas bhi kabhi bahu thi 2/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @Telly Chaat
- शांतिनिकेतन में तूफान!
- गौतम का वो राज़... जो शांतिनिकेतन को तबाह कर देगा!
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu thi Promo: अमर उपाध्याय और स्मृति ईरानी का सबसे चर्चित शो ‘क्यूंकि सास भी कभी बहु थी‘ में इन दिनों जबरदस्त ट्विस्ट एन टर्न्स देखने को मिल रहे हैं जहां तुलसी, बीच मझदार फंसी हुई नज़र आ रही है और इसी कोशिश में लगी है कि वह कैसे भी करके उसके पूरे परिवार को एक कर पाए और उसका बेटा गौतम शांति निकेतन वापस आ जाए, किन्तु चाहकर भी वह ऐसा नहीं कर पा रही।
KSBKBT Season 2: मिहिर को होगा वृंदा पर शक!
तुलसी, शोभा से इस बारे में बात करती है और शोभा, गौतम के पास जाकर बात करने और समझाने का फैसला करती है। वृंदा, अपने ससुर मिहिर को एक्सरसाइज करवाने के लिए आती है। इस दौरान मिहिर, अंगद को फ़ोन पर कहता है कि तुम बहुत लकी हो कि तुम्हें ऐसी बीवी मिली है। फिर मिहिर, वृंदा से पूछता है कि क्या उसके सास-ससुर उसकी कोई मदद नहीं करते? वृंदा जवाब देती है कि उन्होंने उसे नहीं अपनाया। मिहिर के आश्चर्य पूर्वक होकर कारण पूछे जाने पर वृंदा कहती है कि इसका जवाब वो खुद नहीं जानती।
मुन्नी तोड़ेगी राहुल से सगाई!
दूसरी ओर, अजय और परी की नजदीकियां धीरे -धीरे बढ़ रही हैं। तुलसी इस बात को समझ जाती है और जल्द ही वह फिर से परी और अजय की शादी करवाएगी। मुन्नी, ऋतिक से बात कर रही होती है इतने में इस बीच राहुल, वहाँ पहुँच जाता है और दोनों की बातें सुनता है। फिर वह मुन्नी को ऋतिक से बात न करने और उससे दूर रहने का बोलकर उसे धमकाता है, ऐसे में मुन्नी भी उसे करारा जवाब देती है और कहती है कि यदि उसे उसपर भरोसा ही नहीं है तो उसे ऐसा रिश्ता नहीं चाहिए। ऐसा कहकर वह सगाई की अंगूठी निकालकर राहुल को वापस दे देती है।
उसके बाद मुन्नी, ऋतिक के पास जाती है। ऋतिक उससे सगाई तोड़ने का कारण पूछता है तो मुन्नी कहती है कि वह ऐसे रिश्ते में बांधना चाहती है जिसमें भरोसा हो, न की आए दिन छोटी -छोटी बातों पर जगड़े।
KSBKBT Serial: मिहिर के सामने आएगी, नोयना की 6 साल पुरानी साजिश!
नोयना, अपनी बहन से बात कर ही रही होती है कि जो सच्चाई नोयना ने छह साल से छिपा का रखी थी, इतने में मिहिर वहाँ आ जाता है और उससे सवाल करता है कि उसने कौन सी बात मिहिर से छिपाई है ? अब ऐसे में ये देखना बहुत ही दिलचस्प होगा कि क्या नोयना का डर, बयान कर देगा पूरी सच्चाई या एक बार फिर नोयना लेगी झूठ का सहारा!
इन्हें भी पढ़ें

Facebook


