Tanya Mittal Wedding : बिग बॉस 19 फेम तान्या मित्तल की सजेगी बारात? लाल लहंगे में वीडियो शेयर कर लिखा ‘तैयारियां शुरू’

'बिग बॉस 19' की मशहूर प्रतिभागी Tanya Mittal ने इंस्टाग्राम पर ब्राइडल आउटफिट्स के वीडियो शेयर किए, जिससे उनके फैंस में शादी की अटकलें बढ़ गई हैं। हालांकि, उन्होंने अभी तक आधिकारिक रूप से शादी की पुष्टि नहीं की है।

Tanya Mittal Wedding : बिग बॉस 19 फेम तान्या मित्तल की सजेगी बारात? लाल लहंगे में वीडियो शेयर कर लिखा ‘तैयारियां शुरू’

Tanya Mittal Wedding / Image Source : Instagram

Modified Date: February 22, 2026 / 12:11 am IST
Published Date: February 22, 2026 12:08 am IST
HIGHLIGHTS
  • तान्या मित्तल ने इंस्टाग्राम पर ब्राइडल लहंगे पहनकर दो वीडियो शेयर किए।
  • वीडियो में उनके कैप्शन "और तैयारियां शुरू" ने शादी की अफवाहों को हवा दी।
  • तान्या न केवल इन्फ्लुएंसर हैं बल्कि 'हैंडमेड विद लव बाय तान्या' की संस्थापक और सफल बिजनेस वुमन भी हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क : Tanya Mittal Wedding सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ही सवाल छाया हुआ है, क्या तान्या मित्तल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं? ‘बिग बॉस 19’ से घर-घर में पहचान बनाने वाली तान्या ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर दो ऐसे वीडियो पोस्ट किए हैं, जिन्हें देखकर फैंस उनकी शादी की अटकलें लगा रहे हैं। इन वीडियो में वह ब्राइडल आउटफिट्स का ट्रायल करती नजर आ रही हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर की वीडियो

तान्या ने अपने इंस्टाग्राम पर एक के बाद एक दो वीडियो शेयर किया । पहले वीडियो में वह लाल रंग के खूबसूरत शादी के लहंगे में ट्रायल रूम से बाहर निकलती दिख रही हैं, जिसका कैप्शन उन्होंने दिया है, “और तैयारियां शुरू।” इसके तुरंत बाद, उन्होंने नीले रंग के लहंगे में एक और क्लिप शेयर की और मजाकिया अंदाज में पूछा, “ये लहंगा उन्हें पसंद आएगा?”Tanya Mittal Bigg Boss 19  इन पोस्ट्स के बाद कमेंट सेक्शन में सवालों की बाढ़ आ गई है। जहां कुछ लोग इसे रेडिट पर वायरल हुई फरवरी की शादी की खबरों से जोड़ रहे हैं, वहीं कुछ फैंस का मानना है कि तान्या इतनी आसानी से शादी की घोषणा नहीं करेंगी और यह कोई और प्रोजेक्ट भी हो सकता है।

कौन है तान्या मित्तल ?

तान्या मित्तल न केवल एक इन्फ्लुएंसर हैं, बल्कि ‘हैंडमेड विद लव बाय तान्या’ ब्रांड की संस्थापक और एक सफल बिजनेस वुमन भी हैं। महाकुंभ 2025 के उनके वीडियो और बिग बॉस 19 के सफर ने उनकी लोकप्रियता को शिखर पर पहुँचा दिया है। हालांकि, अभी तक तान्या ने आधिकारिक तौर पर अपनी शादी की पुष्टि नहीं की है, लेकिन उनके “तैयारियां शुरू” वाले कैप्शन ने सस्पेंस को बरकरार रखा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tanya Mittal (@tanyamittalofficial)

इन्हे भी पढ़ें:-

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.