Tum se Tum Tak: गुस्से से तिलमिलाई अनु ने दिया मीरा को मुँहतोड़ जवाब! मानसी का हर्ष के कंधे पर बन्दूक रखकर किया हुआ वार, क्या होगा कामयाब?

Ads

Tum se Tum Tak: 'Zee TV' के सबसे पॉपुलर शो 'तुम से तुम तक' में आज का एपिसोड होने वाला है बहुत ही जबरदस्त! जहाँ आप देखेंगे कि जलन से भरी मीरा, अनु को नीचा दिखाने की कोशिश करती है लेकिन अनु, मीरा को देगी मुँहतोड़ जवाब..

  •  
  • Publish Date - March 14, 2026 / 03:44 PM IST,
    Updated On - March 14, 2026 / 03:46 PM IST

Tum se Tum Tak 14th March 2026/ Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @TellyChakkar

HIGHLIGHTS
  • मीरा की साजिश नाकाम!
  • मीरा की जलन देखकर आर्य भी हैरान!
  • गुस्से से तिलमिलाई अनु!

Tum se Tum Tak: ‘Zee TV‘ के सबसे चर्चित शो ‘तुम से तुम तक‘ में आज के एपिसोड की शुरुआत होती है भोली से, जहाँ अनु के पड़ोसी और पुष्पा की सहेली रजनी तक आर्या और अनु के रिश्ते को लेकर बहुत नाराज़ है वहीं भोली इस मुश्किल घडी में पुष्प का साथ देने के लिए मज़बूती से खड़ी रहती है, वह पुष्पा को हार न मानने की सलाह देती है साथ ही सब के गुस्से को शांत रखने और मनाने की एक शानदार तरकीब भी बताती है।

Tum se Tum Tak Spoiler: क्या रंग लाएंगी, पुष्पा की उम्मीदें?

भोली कहती है कि कुछ भी करके उन्हें यह सब ठीक करना ही होगा और यदि पुष्पा, पड़ोसियों को चाय नाश्ते पर इन्वाइट करे तो मेलजोल और प्यार भरी बातचीत से, कड़वाहट कम हो सकती है क्योंकि मोहल्ले के सभी लोग पुष्पा के हाथ की बनी चाय और नाश्ते के फैन हैं। पुष्पा, पड़ोसियों को घर-घर जाकर न्योता देती है और उनके लिए नाश्ता बनाने में जी जान लगा देती है। पुष्पा को उम्मीद थी कि खाने पीने के साथ हँसी मज़ाक और प्यार भरी बातों से शायद गलतफहमियाँ दूर हो जाएंगी।

बदकिस्मती से, पुष्पा की उम्मीदें वैसी कामयाब नहीं हो पाती, जैसे उसने सोची थी। मेलजोल और नरम पड़ने की बजाय, पड़ोसी, पुष्पा पर अनु और आर्या के रिश्ते को मनवाने के लिए, नाश्ते के ज़रिये रिश्वत देने का आरोप लगाते हैं और अनु और आर्या के रिश्ते को मानने से इनकार कर, घर से बाहर चले जाते हैं, जिसे देख पुष्पा बहुत निराश हो जाती है।

अनु देगी मीरा को मुंहतोड़ जवाब!

जहां एक ओर अनु के मोहल्ले में तनाव बढ़ रहा है तो दूसरी ओर आर्या के ऑफिस में भी जलन जारी है। आर्या और अनु की तेज़ी से वायरल हो रही ख़बरों को लेकर लेकर मीरा, फिर से अनु को नीचा दिखाने की कोशिश करती है और आर्या और अनु के रिश्ते पर सवाल उठाती है। ईर्ष्या की आग में जल रही मीरा, अनु पर आर्या की इज़्ज़त ख़राब करने का इल्जाम लगाती है। वह यह भी कहती है कि टीवी पर तो तुम्हारे चर्चे आर्यवर्धन के साथ हो रहे हैं तो तुम्हारे लिए तो ये एक सक्सेस स्टोरी बन गई, लेकिन आर्या के लिए यह एक फेक कहानी है।

Tum se Tum Tak written update 14th March 2026: गुस्से से तिलमिलाई अनु !

तभी अनु कहती है कि उसकी इसमें कोई गलती नहीं हैं, लेकिन मीरा उसे यह कहकर कि उन्हें फंसाया भी तो अनु ही था, इतना सुनते ही अनु , मीरा की बातों को सुनकर नहीं लेती, बल्कि उसे करारा जवाब भी देती है और चेतावनी देती है कि वह अपनी हद में रहे, जिसे सुन मीरा स्तब्ध रह जाती है। अनु मीरा से यह भी बात साफ़ कर देती है कि उसने जितने भी सवाल आर्या और अनु के रिश्ते को लेकर उठाएं हैं उन सब कर जवाब, अनु बखूबी दे सकती है।

एक ओर समाज का आर्या और अनु के रिश्ते को लेकर विरोध और दूसरी ओर अनु और मीरा का, आर्या को लेकर खुला चैलेंज, यह दर्शाता है कि आने वाले एपिसोड में जबरदस्त ट्रैक आने वाला है क्योंकि आर्या और अनु, एक-दूसरे के साथ मज़बूती से खड़े होकर अपने रिश्ते के लिए तमाम मुश्किलों का डट कर सामना कर रहे हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

अनु ने मीरा को क्या जवाब दिया कि सब हैरान रह गए?

अनु ने मीरा की जलन और तानों पर चुप नहीं रही। उसने मीरा को करारा मुंहतोड़ जवाब दिया — "मेरा प्यार किसी की जलन से छोटा नहीं, और तुम्हारी साजिशें अब नहीं चलेंगी!" ऑफिस में सबने तालियाँ बजाईं। अनु की बहादुरी ने मीरा को पूरी तरह साइलेंट कर दिया!

पुष्पा का मीठा प्लान क्यों फेल हो गया?

पुष्पा ने अनु-आर्य के रिश्ते को बचाने के लिए एक मीठा प्लान बनाया था, लेकिन वो प्लान बैकफायर हो गया। समाज और फैमिली के विरोध के कारण प्लान फेल हुआ, जिससे घर में तनाव बढ़ गया। लेकिन अनु ने खुद कमान संभाली और मीरा को जवाब देकर सब संभाला।

क्या आर्य और अनु की शादी अब पक्की हो गई है?

अभी पूरी तरह पक्की नहीं, लेकिन एपिसोड में आर्य ने अनु का साथ दिया और कहा — "अब कोई नहीं रोक सकता!" मीरा और दूसरों की साजिशें जारी हैं, लेकिन अनु-आर्य का प्यार और मजबूत हो रहा है। अगले एपिसोड में बड़ा ट्विस्ट आ सकता है!

ऑफिस में मीरा vs अनु की जंग का क्या हुआ?

मीरा ने फिर अनु को नीचा दिखाने की कोशिश की, लेकिन अनु ने पलटवार किया। अनु का जवाब इतना पावरफुल था कि मीरा की सारी हेकड़ी खत्म हो गई। अब ऑफिस में अनु की बोलती चल रही है — मीरा की जलन अब और बढ़ गई है!