Tumm se Tumm Tak: बस एक सवाल दूर था सच, लेकिन बिखर गया सब कुछ! अनु के मुंह से ‘राजीव’ का नाम सुनते ही टकराई कार.. क्या ये एक एक्सीडेंट था या सोची-समझी साजिश?

Ads

Tumm se Tumm Tak: 'Zee TV' के आ रहे, दर्शकों के सबसे पसंदीदा शो 'तुम से तुम तक' के आने वाले एपिसोड में यह देखना बहुत ही दिलचस्प होगा कि क्या सच में यह महज़ एक एक्सीडेंट था या कोई साजिश..?

  •  
  • Publish Date - April 13, 2026 / 05:44 PM IST,
    Updated On - April 13, 2026 / 05:44 PM IST

Tumm se Tumm Tak 13th april 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @TellyChakkar

HIGHLIGHTS
  • क्या यह एक्सीडेंट था या जलंधर की साजिश?
  • एक्सीडेंट के बाद क्या होगा अनु-आर्य के रिश्ते का?

Tumm se Tumm Tak: ‘Zee TV‘ के आ रहे, दर्शकों के सबसे पसंदीदा शो ‘तुम से तुम तक‘ के आज के एपिसोड की शुरुआत बहुत ही रोमांटिक अंदाज़ से होती है जहां अनु के ऑफिस पहुँचने के बाद, आर्या उसे लंच डेट पर जाने के प्लान से सरप्राइज़ देता है।

Tumm se Tumm Tak: आर्या देगा अनु को सरप्राइज!

आर्या चाहता है कि लंच के जरिए, दोनों के बीच खुलकर बातचीत से बॉन्ड और ज्यादा मजबूत हो। पहले तो अनु हिचकिचाती है फिर यह सोचकर वह आर्या से पूछती है कि इन सब की जरूरत ही क्या है? किन्तु हमेशा की तरह आर्या, दिल छू लेने वाले अंदाज़ में उसे कहता है कि ज़िन्दगी में हर चीज़ की वजह हो, यह ज़रूरी नहीं होता। कुछ पल, बस यूँ ही बिन वजह ही घाट जाते हैं जैसे अचानक हुई उनकी मुलाकातें, फिर एक-दूसरे की ओर बढ़ता हुआ खिंचाव और फिर यह लंच डेट..

आर्या की नज़र से रिश्तों के मायने!

लंच डेट पर जाते हुए, कार में बैठते साथ आर्या, अनु की बेचैनी महसूस करता है वह बहुत ही प्यार भरे अंदाज़ में कहता है कि रिश्ते, खासकर शादी जितना खूबसूरत होता है उतना ही नाज़ुक भी होती है, वह अनु से ये भी कहता है कि यदि उसे कोई बात परेशान कर रही हो तो उसे बेझिझक बोल दो, नए रिश्ते की शुरुआत करने से पहले सब क्लियर कर लो, इससे पहले की देर हो जाए, यदि कुछ पूछना हो तो पूछ लो।

Tumm se Tumm Tak 13th April 2026 written update: आर्या की कार का एक्सीडेंट!

यह सुनकर, अनु हिम्मत जुटाकर, राजीव और वो लेटर जो उसे परेशान कर रहा है उसके बारे में बस, बोलने ही वाली होती है कि… अचानक सब कुछ बदल जाता है। आर्या कार का कंट्रोल खो बैठता है और कुछ ही सेकंड में कार, पेड़ से टकरा जाती है। रोमांस से भरा माहौल शॉकिंग एक्सीडेंट में बदल जाता है। वह बातचीत जो उनके रिश्ते को पूरी तरह से बदल सकती थी, अधूरी रह जाती है।

महज़ एक एक्सीडेंट या कोई साजिश?

अब सवाल तो यह उठता है कि सच में ये सिर्फ एक एक्सीडेंट था या फिर कोई साजिश? अब नज़रें जालंधर की ओर टिक्की हैं क्योंकि वही अनु के दिल में आर्या के लिए शक पैदा कर रहा है, अनु को आर्या के पास्ट की ओर धकेल रहा है। क्या यह उसकी अगली चाल थी, जिसके कि सच बाहर न आ सके, साथ ही अनु और आर्या के बीच दूरियां भी बढ़ती जाए।

अनु सच सुनाने के लिए बस कुछ ही सेकंड दूर थी किन्तु अब वह सच फिर से टल गया.. या फिर वह सच, किसी अलग तरीके से सामने आएगा जिसकी किसी ने उम्मीद भी नहीं की होगी।

इन्हें भी पढ़ें:

अनु आर्य से क्या पूछना चाहती थी?

अनु राजीव भाटिया के बारे में सच पूछना चाहती थी, जो लेटर और जलंधर के संकेतों से उसे परेशान कर रहा था।

क्या अनु-आर्य का एक्सीडेंट सच में एक्सीडेंट था?

अभी तक यह एक्सीडेंट लग रहा है, लेकिन जलंधर के माइंड गेम्स को देखते हुए कई व्यूअर्स इसे साजिश मान रहे हैं।

एक्सीडेंट के बाद क्या होगा?

अनु का सवाल अधूरा रह गया। अब देखना होगा कि यह हादसा उनके रिश्ते को करीब लाएगा या और दूर करेगा।

क्या अनु राजीव-राजनंदिनी की स्टोरी पहले ही जान चुकी है?

अनु ने कुछ क्लूज इकट्ठा किए हैं, लेकिन पूरा सच अभी तक नहीं जान पाई। वह पूछने ही वाली थी कि एक्सीडेंट हो गया।