Home » Entertainment » Asha Bhosle Final Look: Fans Emotional as Legendary Singer Bids Goodbye
Asha Bhosle Last Rites Final Look : फिरोजी साड़ी और चेहरे पर वही सुकून! अंतिम सफर पर निकलीं आशा भोसले, पार्थिव शरीर देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन तेंदुलकर
Ads
आशा भोसले के अंतिम सफर की तस्वीरों ने फैंस को भावुक कर दिया, जहां वह अपनी पसंदीदा साड़ी में सादगी और गरिमा के साथ नजर आईं।
एंटरटेनमेंट डेस्क: Asha Bhosle Final Look सुरों की मल्लिका और भारतीय संगीत जगत का एक चमकता सितारा, आशा भोसले, हमेशा के लिए विदा हो गईं। उनकी आवाज़, जिसने दशकों तक करोड़ों दिलों पर राज किया, अब केवल याद बनकर रह गई है। उनके अंतिम सफ़र की सामने आई तस्वीरों ने हर संगीत प्रेमी की आंखें नम कर दी हैं।
ऐसी नज़र आई आशा ताई
आशा ताई को साड़ियां बहुत पसंद थीं और उन्हें तैयार होने का भी खूब शौक था। उनके अंतिम सफ़र के लिए उन्हें उसी सादगी और गरिमा के साथ तैयार किया गया था, जिसके लिए वह ताउम्र जानी गईं। Asha Bhosle Funeral Photos उन्हें उनकी पसंदीदा फिरोजी रंग की साड़ी पहनाई गई थी। गले में मोतियों की माला के साथ फूलों का हार भी था और माथे पर सजी बिंदी उनके उस अंदाज़ को बरकरार रखे हुए थी, जिसे दुनिया ने हमेशा सराहा। उन्हें देखकर ऐसा लग रहा था मानो वह गहरी नींद में सो रही हों, उनके चेहरे पर वही सुकून था जो उनके गाए भजनों और गजलों में सुनाई देता था।
आशा भोसले के अंतिम दर्शन के लिए मनोरंजन और खेल जगत की तमाम दिग्गज हस्तियां मुंबई स्थित उनके आवास पर पहुंचीं। सबसे भावुक कर देने वाला पल वह था जब क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर वहां पहुंचे। सचिन, आशा ताई के बेहद करीब थे और उन्हें अपनी मां जैसा सम्मान देते थे। पार्थिव शरीर के पास खड़े होकर सचिन भावुक हो गए।
भावुक हुई दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख
वहीं, उनकी पुरानी सहेली और दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख भी खुद को संभाल नहीं पाईं। बॉलीवुड के कई बड़े सितारे, जो कभी आशा जी के गानों पर थिरकते थे, आज वहां सिर झुकाए खामोश खड़े थे। हर किसी के चेहरे पर एक ही बात थी कि अब दम मारो दम और पिया तू अब तो आजा जैसी ऊर्जा देने वाली आवाज़ फिर कभी लाइव सुनने को नहीं मिलेगी।
Mortal remains of #AshaBhosle are wrapped in the tricolour as people pay their last respects at her residence in #Mumbai