ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी करने संबंधी ट्रंप की योजना का समर्थन नहीं करता ब्रिटेन: स्टार्मर

Ads

ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी करने संबंधी ट्रंप की योजना का समर्थन नहीं करता ब्रिटेन: स्टार्मर

  •  
  • Publish Date - April 13, 2026 / 05:22 PM IST,
    Updated On - April 13, 2026 / 05:22 PM IST

लंदन, 13 अप्रैल (एपी) ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केअर स्टार्मर ने सोमवार को कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने के जवाब में ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी करने संबंधी अमेरिका की योजना का उनका देश समर्थन नहीं करेगा।

स्टार्मर ने बीबीसी रेडियो से कहा, ‘‘हम नाकाबंदी का समर्थन नहीं कर रहे और हम युद्ध में नहीं पड़ेंगे।’’

उन्होंने कहा कि ब्रिटेन के प्रयास प्रमुख जलमार्ग को फिर से खोलने पर केंद्रित हैं, जिसके बंद होने से तेल और अन्य वस्तुओं की कीमतें आसमान छू रही हैं।

स्टार्मर ने यह बात तब कही जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ब्रिटेन जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंग हटाने वाले जहाज भेजेगा।

ब्रिटेन ने कहा कि वह लड़ाई बंद होने के बाद ही जलमार्ग में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने में मदद कर सकता है।

स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन की सारी सैन्य क्षमता जलडमरूमध्य को ‘‘पूरी तरह से खोलने’’ पर केंद्रित है।

ब्रिटेन संघर्ष के बाद प्रमुख जलमार्ग से जहाजों की आवाजाही को सुरक्षित बनाने की योजनाओं पर दर्जनों अन्य देशों के साथ मिलकर काम कर रहा है।

एपी नेत्रपाल नरेश

नरेश