Asha Bhosle Death Reason || Image- Wikipedia file
Asha Bhosle Death Reason: मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का 12 मार्च रविवार को निधन हो गया। आशा भोसले के निधन की खबर आते ही फैंस, तमाम सेलेब्स और राजनीति जगत के दिग्गज लोगों ने सुरों की मल्लिका को श्रद्धांजलि अर्पित की। आशा भोसले उन कलाकारों में से एक थीं जिन्होंने फिल्म जगत में कदम रखते ही अपना दबदबा कायम कर लिया था. अब उनके निधन से एक युग का अंत हो गया है। वहीं अब आशा भोसले के निधन को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मीडिया से बात करते हुए उनके डॉक्टर ने आशा भोसले के निधन की असल वजह का खुलासा कर दिया है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, जैसे ही आशा भोसले के निधन की खबर आई उनके फैंस से लेकर फिल्म और राजनीति जगत से जुड़े लोग दुखी हो गए। आशा ताई को हाल ही में सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी में देखा गया था। आशा ताई के निधन के बाद हर कोई उनके जानें की असली वजह जानना चाहता था। (Asha Bhosle Death Reason) वहीं अब उनके डॉ. प्रतीत समदानी ने दिग्गज सिंगर के निधन की असल वजह का खुलासा किया है। डॉक्टर ने बताया कि, “यह बहुत दुखद है कि आशा भोसले जी का आज निधन हो गया। उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कॉमप्लीकेशनंस थीं और उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था, जिसके कारण उनका निधन हुआ।”
Asha Bhosle Death Reason: 92 वर्षीय आशा भोसले को 11 मार्च शनिवार को चेस्ट में इफेक्शन और कमजोरी के कारण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले, दिवंगत कलाकार की पोती, ज़नाई भोसले ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बताया था कि उनकी दादी का इलाज चल रहा है। (Asha Bhosle Death Reason) अपनी दादी के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए ज़नाई ने लिखा था, “मेरी दादी आशा भोसले को बेहद कमजोरी और चेस्ट में इंफेक्शन की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।हम आपसे रिक्वेस्ट करते हैं कि हमारी प्राइवेसी की रिस्पेक्ट करें। इलाज जारी है और उम्मीद है कि सब ठीक हो जाएगा। हम आपको जल्द ही इंफॉर्म करते रहेंगे।”
इन्हे भी पढ़ें:-