Reported By: Vijendra Pandey
,Youth Congress Jabalpur Protest News/Image Credit: IBC24.in
Youth Congress Jabalpur Protest News: जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर में US ट्रेड डील के विरोध में युवा कांग्रेस ने आज कलेक्ट्रेट का घेराव किया। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब की अगुवाई में ये विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस घंटाघर में बैरिकेडिंग कर रोक लिया। इस दौरान पुलिस और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई है। बढ़ते प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने कार्यकर्ताओं को तितर बितर करने के लिए वॉटर केनन का इस्तेमाल किया। इसके बाद पुलिस ने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब समेत करीब 60 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है।
घेराव से पहले युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब ने मीडिया से बातचीत में कई बड़े बयान दिए। चिब ने कहा कि वो दावे से कह रहे हैं कि पीएम ने अमेरिका के साथ ट्रेड डील कॉम्प्रमाईज़्ड होकर की है। चिब ने कहा कि यूएस ट्रेड डील से भारत का कृषि बाज़ार भी अमेरिका के लिए खुल जाएगा जिसका सबसे बड़ा नुकसान भारत के किसानों को उठाना पड़ेगा। (Youth Congress Jabalpur Protest News) चिब ने एमपी सरकार द्वारा इस साल मनाए जा रहे किसान कल्याण वर्ष पर भी तंज कसा और कहा कि जब तक यूएस ट्रेड डील रद्द नहीं की जाती तब तक युवक कांग्रेस पूरे देश में अपने आंदोलन जारी रखेगी।
Youth Congress Jabalpur Protest News: युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब ने भारत की विदेश नीति पर भी सवाल उठाए। उन्होने कहा कि ईरान इज़राईल युद्ध ने भारत की विदेश नीति को एक्सपोज़ कर दिया है जिसका नुकसान गैस की किल्लत के चलते भारत की आम जनता को उठाना पड़ा। चिब ने कहा कि विश्वगुरु की ये कैसी विदेश नीति है जहां बांग्लादेश पर ज़ीरो परसेंट टैरिफ है और भारत के कपास पर 18 परसेंट टैरिफ वसूला जा रहा है। (Youth Congress Jabalpur Protest News) चिब ने दावा किया कि आगामी 4 मई को जब राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे तो किसी भी राज्य में भाजपा सरकार बनती नहीं दिखेगी। इधर एमपी में छात्रसंघ चुनाव ना होने पर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ने सवाल उठाए। उन्होने आरोप लगाया कि भाजपा आम लोगों को राजनीति में नहीं लाना चाहती इसीलिए एमपी में छात्रसंघ के चुनाव नहीं करवाए जा रहे हैं।
US ट्रेड डील के विरोध में युवा कांग्रेस- पुलिस ने किया वॉटर केनन का इस्तेमाल #MPNews | #MadhyaPradesh | MP News | MadhyaPradesh
https://t.co/XKT2cJ2xTC— IBC24 News (@IBC24News) April 13, 2026
इन्हे भी पढ़ें:-