Tumm se Tumm Tak 14th april 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @TellyChakkar
Tumm se Tumm Tak: ‘Zee Tv‘ के सबसे पसंदीदा शो ‘तुम से तुम तक‘ में अनु और आर्या की रोमांटिक लंच डेट, अब एक हादसे में बदल जाती है, जो अनु को अंदर से झकझोर देती है।
एपिसोड की शुरुआत, होती है उसी घटनास्थल से, जहां आर्या और अनु की कार एक पेड़ से जा टकराती है। भगवान की दया से शुरुआत में लगता है कि एक्सीडेंट उतना गंभीर नहीं है, आर्या अपनी हालत को नज़रअंदाज़ करके इसे हलके में लेते हैं और खुद कार ठीक करने की कोशिश करते हैं। किन्तु उसी दौरान, गायत्री को कुछ बेचैनी सी महसूस होने लगती है।
गायत्री, अनु को कॉल करके पूछती है कि क्या आर्य उसके साथ है। जैसे ही अनु ‘हाँ’ कहती है, गायत्री उसे घबराई हुई आवाज़ में बताती है कि आर्या के द्वारा, सुबह से BP की दवाई नहीं ली गई है, अचानक से वह पल चिंता का विषय बन जाता है। वह अनु से, तुरंत किसी मेडिकल स्टोर से दवाई लेने और आर्या को खिलाने को कहती है।
आर्या को बेचैनी महसूस होने लगती है। वह खुद को सँभालने की कोशिश करता है अपना सीना पकड़कर, कुछ ही पल में वह अनु की गॉड में बेहोश होकर गिर पड़ता है। अनु घबराहट के मारे कांपने लग जाती है। वह बार-बार आर्या का नाम पुकारती है उसे आँखें खोलने के लिए कहती है। यह पल डर और घबराहट से घिरा रहता है, किन्तु फिर भी बिना समय गवाए वह एम्बुलेंस को फ़ोन करके, आर्या को अस्पताल ले जाती है। सफर के दौरान भी, वह आर्या को मजबूत रहने को कहती है।
अब अनु के लिए, आर्या की ज़िन्दगी के अलावा और कुछ भी मायने नहीं रखता। अब सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या किस्मत ने ही अनु को सच का पता लगाने में विघ्न डाला या फिर कुछ और बड़ा प्लान किया जा रहा है?
कभी-कभी ज़िन्दगी, सवाल-जवाब से नहीं…
बल्कि प्यार और भरोसे की परीक्षा लेती है…।
इन्हें भी पढ़ें: