Reported By: Netram Baghel
,Vedanta Power Plant Boiler Blast/Image Credit: IBC24.in
Vedanta Power Plant Boiler Blast: सक्ती: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां वेदांता पावर प्लांट में एक बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे में 50 से ज्यादा मजदूर झुलस गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है। इस हादसे में 08 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। वहीं सक्ती जिले के एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने 4 लोगों के मौत की पुष्टि की है। यह हादसा बॉयलर फटने से ये हादसा हुआ है। (Vedanta Power Plant Boiler Blast) घटना के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल मजदूरों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
वेदांता पॉवर प्लांट में बड़ा हादसा- बॉयलर फटने से 40 मजदूर झुलसे
#CGNews | #Chhattisgarh | Chhattisgarh | CG News | @CG_Police
— IBC24 News (@IBC24News) April 14, 2026
इन्हे भी पढ़ें:-