Tumm se Tumm Tak 13th april 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @TellyChakkar
Tumm se Tumm Tak: ‘Zee TV‘ के आ रहे, दर्शकों के सबसे पसंदीदा शो ‘तुम से तुम तक‘ के आज के एपिसोड की शुरुआत बहुत ही रोमांटिक अंदाज़ से होती है जहां अनु के ऑफिस पहुँचने के बाद, आर्या उसे लंच डेट पर जाने के प्लान से सरप्राइज़ देता है।
आर्या चाहता है कि लंच के जरिए, दोनों के बीच खुलकर बातचीत से बॉन्ड और ज्यादा मजबूत हो। पहले तो अनु हिचकिचाती है फिर यह सोचकर वह आर्या से पूछती है कि इन सब की जरूरत ही क्या है? किन्तु हमेशा की तरह आर्या, दिल छू लेने वाले अंदाज़ में उसे कहता है कि ज़िन्दगी में हर चीज़ की वजह हो, यह ज़रूरी नहीं होता। कुछ पल, बस यूँ ही बिन वजह ही घाट जाते हैं जैसे अचानक हुई उनकी मुलाकातें, फिर एक-दूसरे की ओर बढ़ता हुआ खिंचाव और फिर यह लंच डेट..
लंच डेट पर जाते हुए, कार में बैठते साथ आर्या, अनु की बेचैनी महसूस करता है वह बहुत ही प्यार भरे अंदाज़ में कहता है कि रिश्ते, खासकर शादी जितना खूबसूरत होता है उतना ही नाज़ुक भी होती है, वह अनु से ये भी कहता है कि यदि उसे कोई बात परेशान कर रही हो तो उसे बेझिझक बोल दो, नए रिश्ते की शुरुआत करने से पहले सब क्लियर कर लो, इससे पहले की देर हो जाए, यदि कुछ पूछना हो तो पूछ लो।
यह सुनकर, अनु हिम्मत जुटाकर, राजीव और वो लेटर जो उसे परेशान कर रहा है उसके बारे में बस, बोलने ही वाली होती है कि… अचानक सब कुछ बदल जाता है। आर्या कार का कंट्रोल खो बैठता है और कुछ ही सेकंड में कार, पेड़ से टकरा जाती है। रोमांस से भरा माहौल शॉकिंग एक्सीडेंट में बदल जाता है। वह बातचीत जो उनके रिश्ते को पूरी तरह से बदल सकती थी, अधूरी रह जाती है।
अब सवाल तो यह उठता है कि सच में ये सिर्फ एक एक्सीडेंट था या फिर कोई साजिश? अब नज़रें जालंधर की ओर टिक्की हैं क्योंकि वही अनु के दिल में आर्या के लिए शक पैदा कर रहा है, अनु को आर्या के पास्ट की ओर धकेल रहा है। क्या यह उसकी अगली चाल थी, जिसके कि सच बाहर न आ सके, साथ ही अनु और आर्या के बीच दूरियां भी बढ़ती जाए।
अनु सच सुनाने के लिए बस कुछ ही सेकंड दूर थी किन्तु अब वह सच फिर से टल गया.. या फिर वह सच, किसी अलग तरीके से सामने आएगा जिसकी किसी ने उम्मीद भी नहीं की होगी।
इन्हें भी पढ़ें: