Tumm se Tumm Tak: आर्या के एक्सीडेंट ने बदला पूरा खेल! क्या अनु बन पाएगी आर्या की ढाल या शक की आग जला देगी आर्या का प्यार?

Tumm se Tumm Tak: 'Zee TV' के सबसे चर्चित शो 'तुम से तुम तक' की कहानी में ऐसा मोड़ आ चूका है जो कि भावनाओं और थ्रिल का ऐसा संगम, जहाँ एक सेकंड का फैसला बदल देता है पूरी कहानी...

Tumm se Tumm Tak: आर्या के एक्सीडेंट ने बदला पूरा खेल! क्या अनु बन पाएगी आर्या की ढाल या शक की आग जला देगी आर्या का प्यार?

Tumm se Tumm Tak 29th April 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @TellyChakkar

Modified Date: April 29, 2026 / 07:06 pm IST
Published Date: April 29, 2026 7:05 pm IST
HIGHLIGHTS
  • क्या आर्या के भीषण एक्सीडेंट के पीछे है झेंडे का हाथ?
  • अनु के मन में सवालों का बवंडर!

Tumm se Tumm Tak: ‘Zee TV‘ के सबसे चर्चित शो ‘तुम से तुम तक‘ की कहानी में ऐसा मोड़ आ चूका है जो कि भावनाओं और थ्रिल का ऐसा संगम, जहाँ एक सेकंड का फैसला बदल देता है पूरी कहानी।

Tumm se Tumm Tak Spoiler: अनु ने आर्या से बोला झूठ!

अनु का चुना हुआ रास्ता, पहले से ही जोखिम भरा है और वह आर्या से फ़ोन पर अपनी लोकेशन गलत बताते हुए कहती है कि वह अभी अपने मोहल्ले में है, हालांकि वह राजीव के सच जानने के लिए मंदिर जा रही होती है। महज़ एक छोटा सा झूठ ज़ाहिर करता है कि इस रहस्य ने उसके भरोसे को कितना गहरा धक्का पहुंचाया है। वह आर्या पर शक नहीं करना चाहती, लेकिन अब वह सवालों को अनदेखा भी नहीं कर सकती।

आर्या फिर हुआ दुर्घटना का शिकार!

दूसरी ओर, आर्या यह फैसला करता है कि चाहे कुछ भी हो जाए, वह अनु को राजीव का राज़ खुद बताएगा। वह नहीं चाहता कि अब उनके बीच कोई तीसरा आए। जब उसने मिलने और राजीव के विषय में बात करने की इच्छा जताई, तो लगा जैसे किसी बड़ी घड़ी का इंतज़ार खत्म हो गया हो और अब सब ठीक होने वाला है, उसी दौरान नियति एक नया खेल खेलती है। आर्या फिर एक दुर्घटना का शिकार हो जाता है।

एक्सीडेंट होते ही, कॉल बीच में कट जाता है और अचानक से बातचीत बंद हो जाती है। अचानक हुई खामोशी, रूह तक को बेचैन कर देती है। यह केवल एक तकनीकी बाधा नहीं, बल्कि एक सांकेतिक घटना है। किस्मत ने मौके पर ही सच को सामने आने से रोक दिया।

Tumm se Tumm Tak Upcoming Twist: सच की ओर बढ़ती अनु!

कॉल डिस्कनेक्ट होते ही अनु तुरंत रियेक्ट करती है उसे एहसास होता है कि कुछ को बुरा है और वह सोचकर घबरा जाती है। इसके बावजूद, वह सच के दूसरे पहलू की ओर, यानी मंदिर की तरफ बढ़ रही है। असली टेंशन तो अब शुरू होती है क्योंकि अब दो सच, आमने-सामने की जंग में खड़े हैं।

एक तरफ से आर्या – जो है, जैसा है, एकदम खरा।
बाहर से कोई दूसरा शख्स – शायद चालबाज़ और खतरनाक।

अब मुद्दा सिर्फ राजीव की सच्चाई नहीं बल्कि सही मौके का भी है।

सबसे बड़ा सवाल तो यह है कि:

  • इससे पहले कि अनु के मन में कोई ज़हर घोल दे, क्या आर्या सही समय पर अनु तक पहुँच पाएगा?
  • क्या अनु सच का कोई ऐसा पहलू जान लेगी, जिससे आर्या के सफाई देने से पहले ही, उसका विश्वास चकनाचूर हो जायेगा?

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

Swati Shah, Since 2023, I have been working as an Executive Assistant at IBC24, No.1 News Channel in Madhya Pradesh & Chhattisgarh. I completed my B.Com in 2008 from Pandit Ravishankar Shukla University, Raipur (C.G). While working as an Executive Assistant, I enjoy posting videos in the digital department.