Tumm se Tumm Tak 3rd July 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @Zee TV
Tumm se Tumm Tak: ‘ZEE TV‘ का सबसे पसंदीदा शो ‘तुम से तुम तक‘ के आने वाले एपिसोड में आर्या के अतीत से जुड़ा रहस्य और गहराने वाला है। एक ओर, जहां अनु मंदिर में देखे हुए अजीब दृश्यों के जवाब ढूढ़ने के लिए बेचैन है, वहीं दूसरी ओर, सिद्धि माता की एक रहस्मयी भविष्यवाणी और जालंधर का एक बड़ा खुलासा, सब कुछ बदल सकता है।
वर्धन परिवार में यश की भावुक वापसी के बाद, गायत्री और अनु यश को सिद्धि माता से मिलवाने ले जाती हैं। यश को अपने परिवार के साथ देखकर, सिद्धि माँ प्रसन्न होती है और उसे आशीर्वाद देती है वे भाग्य में अनजान रास्तों के बारे में बात करते हुए कहती है कि जब कोई अपने बीते हुए कल को खंगालता है तो अंत में उसे अपनी पहचान मिल ही जाती है। उनके यह लफ्ज़, सभी को सोचने पर मजबूर कर देते हैं।
फिर सिद्धि माँ अनु की ओर मुड़कर एक रहस्यमयी सन्देश देती है। वह अनु से कहती है कि वह एक जिन छिपे हुए सत्य की खोज में भटक रही है, उसके सवालों के जवाब जल्द ही उसके सामने आने वाले हैं, अब उसे और ज्यादा इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा। अनु इस सन्देश को सुनकर सोच में पड़ जाती है कि क्या इनका संबंध उन दृश्यों से है जो उसे परेशान कर रहे हैं।
इसी दौरान, जालंधर एक खतरनाक योजना बनाता है वह भेस बदलकर आर्या से सच उगलवाने के इरादे से वहां आता है ताकि उसे कोई पहचान न सके। फिर वह बहुत ही शांति पूर्वक यह सोचकर अनु का इंतज़ार करता है कि अब अनु का सच जानने का समय आ गया है जिसे आर्या ने आज तक उससे छिपाकर रखा था।
जालंधर घोषणा करता है कि भले ही अनु उसकी बात न सुने.. फिर भी वह, न सिर्फ आर्या के अतीत को उजागर करेगा बल्कि राजनंदिनी के बारे में सब कुछ बता देगा। सिद्धि माँ की कही हुई भविष्यवाणी की सच्चाई नज़दीक आ रही है और जालंधर अनु से सामना होने का इंतज़ार कर रहा है। आने वाले एपिसोड में भावनात्मक उथल-पुथल के साथ चौंकाने वाले खुलासे देखने मिलेंगे।
अब सबसे बड़ा सवाल तो यह है कि क्या आर्या के होते हुए भी, जालंधर अनु से मिल पाएगा? या फिर सिद्धि माँ की भविष्यवाणी और नियति का खेल से सही समय पर सच खुद ब खुद सबके सामने आ जाएगा?