Yeh Rishta Kya Kehlata hai 22nd April 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @Telly Spice
Yeh Rishta Kya Kehlata hai: ‘Starplus‘ का सबसे चर्चित टीवी सीरियल ‘यह रिश्ता क्या कहलाता है‘ में शो की शुरुआत होती है अभिरा से, जो की मायरा की केस की तैयारी में उलझी रहती है। मुक्ति, अभिरा के लिए खाना बनाने का फैसला करती है लेकिन घर में राशन नहीं होता है। वह अभिरा से झूठ बोलती है कि वो खिचड़ी बना रही है। इसी बीच अरमान, अभिरा और मुक्ति के लिए खाना लाता है लेकिन अभिरा के घर की हालत देखकर हैरान हो जाता है। वह मुक्ति से कहता है कि वह सोच रहा है कि उनके साथ ही खाना खाए, मुक्ति बताती है कि उनके घर में सिर्फ दो ही प्लेट्स हैं।
अरमान को अभिरा पर तरस आ जाता है। अरमान और अभिरा खाना खाने लगते हैं कि पोद्दार परिवार अभिरा और मुक्ति से मिलने वहां आ जाता है। पूरा परिवार ख़ुशी-ख़ुशी मुक्ति के साथ बैठकर आईस्क्रिम खाता है, जिसे देख अभिरा को ख़ुशी होती है। तो वहीं दूसरी ओर कृष, अरमान को इम्प्रेस करने के लिए उसके आगे-पीछे घूमता है। अरमान, अभिरा को बताता है कि उसने पोद्दार फर्म्स का सारा डेटा उसके मेल पर शेयर कर दिया है ताकि उसे केस में सहायता मिल सके। किन्तु अभिरा, अरमान से कहती है कि मेहर को मायरा की लोकेशन का पता कैसे चला?
पोद्दार हाउस में मनीषा, काजल से खाना चखने को कहती है, तभी विद्या परिवार के सदस्यों के बारे में पूछती है। मनीषा उसे बताती है कि सब अभिरा के घर गए हैं जिसे सुन वह गुस्सा हो जाती है। मुक्ति परिवार के सदस्यों के साथ घुल-मिल जाती है। कृष अभिरा के घर में कहीं छिप जाता है और गैराज में जाकर एक कार का शीशा भी तोड़ देता है। अरमान, कृष से पैसे देने को कहता है।
कृष को डर सता रहा है कि कहीं अरमान और अभिरा को यह न पता चल जाए कि वो मेहर के लिए काम करता था, वह दोनों की गुड बुक्स में रहने का फैसला करता है। तभी तान्या अभिरा को कृष का सच बताने का फैसला करती है लेकिन कृष उसे अपनी बातों में उलझा देता है। अभिरा, अरमान और कावेरी के बीच की बातचीत सुन लेती है। अरमान, कावेरी से कस्टडी पेपर्स के बारे में बात करता है कि अभिरा ने उसे कस्टडी पेपर्स भेजे थे लेकिन वो ऐसी है नहीं कि आसानी से रिश्ता तोड़ दे।
अभिरा यह सुनकर हैरान रह जाती है कि अरमान को लगता है कि उसने उसे कस्टडी पेपर्स भेजे थे और उसे लगता है कि अलग होने के लिए, कस्टडी पेपर अरमान ने उसे भेजे थे अभिरा, अरमान को वहीं रोक-कर बात क्लियर करने वाली होती है कि मुक्ति बीच में आकर अभिरा को कोयल वाली स्कैंची है। अभिरा को पता चल जाता है कि मायरा और मुक्ति के अलावा, कोयल भी वहाँ मौजूद थी। वह उससे जानने का फैसला करती है कि उसे इस बारे में कुछ पता है या नहीं?
अभिरा को पोद्दार फर्म्स से फाइलें मिलती हैं जिससे उसे मायरा के केस में मदद मिल सकती है। इसी दौरान, तान्या कावेरी को कृष का सच बताने का फैसला करती है। तान्या जैसे ही आंखें बंद कर के सच बोलती है तो कावेरी के बजाय, वह सच काजल को पता चल जाता है कि कृष ने मेहर को मायरा की लोकेशन भेजी थी, वह यह सुनकर हैरान हो जाती है।
तान्या जैसे ही कृष की सच्चाई अभिरा को बताने के लिए जाती है, काजल उसे यह सीक्रेट रखने को मजबूर करती है। अभिरा इस बात को सोचकर परेशान होती है कि यदि उसने और अरमान, दोनों ने ही मायरा के कस्टडी के पेपर्स नहीं भेजे तो फिर किसने भेजे? आज के एपिसोड में बस इतना ही..
इन्हें भी पढ़ें