पूर्वी लेबनान में ड्रोन हमले में एक व्यक्ति की मौत

Ads

पूर्वी लेबनान में ड्रोन हमले में एक व्यक्ति की मौत

  •  
  • Publish Date - April 22, 2026 / 03:11 PM IST,
    Updated On - April 22, 2026 / 03:11 PM IST

बेरूत, 22 अप्रैल (एपी) पूर्वी लेबनान के एक गांव में बुधवार को हुए ड्रोन हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। सरकारी ‘नेशनल न्यूज एजेंसी’ की खबर से यह जानकारी मिली।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि जब्बूर गांव में हुए इस ड्रोन हमले के पीछे किसका हाथ है। इजराइली सेना ने इलाके को निशाना बनाकर कोई भी हमला करने से इनकार किया है।

पिछले शुक्रवार को इजराइल और लेबनान के बीच हुए 10 दिन के संघर्ष-विराम के बाद से इजराइल ने कई हमले किए हैं, जबकि हिज्बुल्ला ने मंगलवार को पहला हमला करने का दावा किया।

एपी पारुल अमित

अमित