Hansika Motwani Divorce News : ‘गलत ट्रेन से उतरना ही बेहतर..’ शादी के 4 साल बाद क्यों टूटा हंसिका मोटवानी का रिश्ता? तलाक पर एक्ट्रेस का सनसनीखेज खुलासा

मशहूर अभिनेत्री हंसिका मोटवानी ने शादी के चार साल बाद अपने पति सोहेल कथूरिया से तलाक के बाद पहली बार प्रतिक्रिया दी है। एक्ट्रेस ने कहा कि यह फैसला उनके लिए आसान नहीं था, लेकिन मानसिक शांति और निजी खुशहाली के लिए यह जरूरी था। उन्होंने यह भी कहा कि अब वह अपने जीवन में आगे बढ़ रही हैं और अतीत को लेकर कोई पछतावा नहीं है।

Hansika Motwani Divorce News : ‘गलत ट्रेन से उतरना ही बेहतर..’ शादी के 4 साल बाद क्यों टूटा हंसिका मोटवानी का रिश्ता? तलाक पर एक्ट्रेस का सनसनीखेज खुलासा

Hansika Motwani Divorce News / Image Source : x

Modified Date: April 22, 2026 / 01:48 pm IST
Published Date: April 22, 2026 1:45 pm IST
HIGHLIGHTS
  • शादी के 4 साल बाद हंसिका मोटवानी का तलाक
  • एक्ट्रेस ने पहली बार रिश्ते टूटने पर तोड़ी चुप्पी
  • मानसिक शांति को बताया सबसे बड़ा कारण

एंटरटेनमेंट डेस्क : Hansika Motwani Divorce News  मशहूर फिल्म अभिनेत्री हंसिका मोटवानी की निजी जिंदगी को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। शादी के महज चार साल बाद एक्ट्रेस का उनके पति सोहेल कथूरिया से तलाक हो गया है। मार्च 2026 में आधिकारिक तौर पर अलग होने के बाद हंसिका ने पहली बार अपने बिखरे हुए रिश्ते और इस मुश्किल दौर पर चुप्पी तोड़ी है। हंसिका ने स्पष्ट किया है कि उनके लिए यह फैसला लेना आसान नहीं था, लेकिन अपनी खुशहाली और मानसिक स्वास्थ्य के लिए उन्हें यह कदम उठाना पड़ा।

‘लोगों को केवल क्लिकबैट हेडलाइंस चाहिए’

एक हालिया इंटरव्यू में हंसिका ने बताया कि उनकी शादी टूटने की खबर पर उनके परिवार, खासकर उनकी मां और भाई ने एक मजबूत स्तंभ की तरह उनका साथ दिया। Hansika Motwani Sohail Kathuria Split एक्ट्रेस ने उन चर्चाओं पर भी जवाब दिया जहाँ उन पर अपनी दोस्त का घर तोड़ने के आरोप लगे थे। उन्होंने कहा कि लोगों को केवल क्लिकबैट हेडलाइंस चाहिए होती हैं, इसलिए उन्होंने कभी अपनी सफाई नहीं दी।

दोबारा घर बसाने से नहीं करती इंकार

हंसिका ने अपने रिश्ते की तुलना एक गलत ट्रेन से करते हुए कहा कि दुख झेलने से बेहतर है कि आप उस ट्रेन से उतर जाएं। हालांकि सोहेल के साथ उनका रिश्ता खत्म हो गया है, लेकिन एक्ट्रेस ने यह भी साफ किया कि उनका प्यार पर से भरोसा नहीं उठा है और वे भविष्य में सही समय आने पर दोबारा घर बसाने के विचार से इनकार नहीं करतीं।हंसिका मोटवानी फिलहाल अपने इस फैसले के साथ जीवन में आगे बढ़ रही हैं और उन्हें अपने अतीत को लेकर कोई पछतावा नहीं है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.