होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा के लिए अंतरराष्ट्रीय मिशन पर काम कर रहे ब्रिटेन-फ्रांस

Ads

होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा के लिए अंतरराष्ट्रीय मिशन पर काम कर रहे ब्रिटेन-फ्रांस

  •  
  • Publish Date - April 22, 2026 / 03:11 PM IST,
    Updated On - April 22, 2026 / 03:11 PM IST

लंदन, 22 अप्रैल (एपी) ब्रिटेन और फ्रांस करीब 30 देशों के सैन्य योजनाकारों को एक मंच पर लाने की कोशिश में जुटे हुए हैं ताकि होर्मुज जलडमरूमध्य में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रस्तावित मिशन की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जा सके। यह मिशन तब लागू होगा जब प्रमुख समुद्री मार्ग फिर से खुल जाएगा।

ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि लंदन स्थित एक कमांड एवं नियंत्रण केंद्र में आयोजित दो दिवसीय बैठक का उद्देश्य “कूटनीतिक सहमति को विस्तृत सैन्य योजना में बदलना” है।

प्रस्तावित योजना के तहत एक अंतरराष्ट्रीय मिशन के जरिए वाणिज्यिक जहाजों की सुरक्षा, समुद्र में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने और क्षेत्र में आपसी विश्वास बहाल करने का काम किया जाएगा। हालांकि, यह मिशन अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच ‘स्थायी’ युद्धविराम पर निर्भर करेगा।

फ्रांस और ब्रिटेन समेत कई देशों ने इस मिशन के लिए युद्धपोत और ‘माइन-क्लियरिंग’ ड्रोन भेजने का आश्वासन दिया है।

इस योजना के लागू होने को लेकर संदेह के बावजूद ब्रिटेन के रक्षा मंत्री जॉन हेली ने बुधवार को कहा कि उन्हें “विश्वास है कि अगले दो दिनों में इस दिशा में वास्तविक प्रगति हो सकती है।”

एपी रवि कांत रवि कांत नोमान

नोमान