Yeh Rishta Kya Kehlata hai: विद्या ने उठाया अरमान के फैसले पर सवाल! क्या बेटियों के सपने, बन पाएंगे ABHIMAAN के री-यूनियन का कारण?
Yeh Rishta Kya Kehlata hai: YRKKH के आज के एपिसोड में तान्या देगी संजय को करारा जवाब। मुक्ति के सपनों को पूरा करने में जुटी अभिरा की मेहनत, क्या रंग लाएगी..
YRKKH written update 9th february 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @GlitzVision USA
- विद्या की ज़िद क्या तोड़ देगी परिवार?
- तान्या देगी संजय को मुँह-तोड़ जवाब!
Yeh Rishta Kya Kehlata hai: ‘Starplus‘ के मोस्ट पॉपुलर टीवी शो ‘YRKKH‘ में आज के एपिसोड की शुरुआत होती है मेहर से, जो अरमान को बताती है कि उसे विद्या के द्वारा पता चला कि मायरा को स्कूल से निकाल दिया गया है। मेहर, मायरा का स्कूल में एडमिशन को लेकर अरमान की मदद करती है अरमान खुश होने के साथ साथ कुछ अप्रत्याशित चीज़ों को देखकर हैरान हो जाता है।
YRKKH Spoiler: अभिरा ने मदद लेने से किया इनकार!
इसी बीच, जया और नीलेश, अभिरा को मुक्ति के एडमिशन के लिए पैसे का इंतेज़ाम करता देख अभिरा से पूछते हैं कि क्या वह उसकी कुछ मदद कर सकते हैं लेकिन अभिरा उनसे रिंकू की शादी पर ध्यान देने का अनुरोध करती है, जया और नीलेश अभिरा को लेकर चिंतित होते हैं यह सोचकर कि वह अकेले फाइनेंस कैसे मैनेज करेगी?
अरमान, विद्या से सवाल करता है कि वह अब तक क्यों जाग रही है ? विद्या कहती है क्योंकि वह उसी की तरह ज़िद्दी है और पूछती है कि वह टेंशन में क्यों है? अरमान उसे बताता है कि मायरा को एक अच्छे स्कूल में एडमिशन तो मिल गया है लेकिन उसे हॉस्टल में रहना होगा। विद्या, अरमान से स्कूल बदलने को कहती है क्योंकि अब वह मायरा को खुद से दूर या हास्टल नहीं भेज सकती।
क्या मुक्ति का सपना, पूरा कर पायेगी अभिरा !
अभिरा, पैसे के इंतज़ाम के लिए संगर्ष करती रहती है। मुक्ति, अभिरा की परेशानी देख अपना सपना छोड़ने का फैसला करती है। अभिरा, भगवान से प्रार्थना करती है कि अब उनका और इम्तहान लेना बंद करें और कोई ऐसा रास्ता दिखाए जिससे वह मुक्ति का सपना पूरा कर सके।
तान्या, कृष को नज़रअंदाज़ करती है। कृष, माधव से कहता है कि उसे अरमान को यूँ नाराज़ नहीं करना चाहिए था। तान्या बहस करती है कि अरमान के गुस्से का मतलब यह नहीं है कि उससे सच छिपाया जाए। कृष की बातों को तान्या के द्वारा काटे जाना, संजय और काजल को अच्छा नहीं लगता इसलिए वह तान्या पर आरोप लगते हैं कि कृष की लाख कोशिशों के बावजूद उसे रिश्ता ठीक नहीं किया। फिर संजय गुस्से में आकर, तान्या से पूछता है कि उसने अपने बिज़नेस के लिए कृष को न चुनकर, मनोज को क्यों चुना?
YRKKH written update 9th February 2026: विद्या ने उठाया अरमान के फैसले पर सवाल!
बाद में, तान्या को मायरा से मिलकर पता चलता है कि वह बोर्डिंग स्कूल जाने वाली है। अरमान और घर के सदस्य मायरा को समझने की कोशिश करते हैं साथ ही अरमान उसे अपनी दोस्त के घर रुकने को कहता है। विद्या, अरमान के फैसले पर सवाल उठाती है लेकिन अरमान उसे बताता है कि वह देखना चाहता है कि जब मायरा हास्टल जायेगी तो वह उससे दूर रह पायेगा या नहीं?
अभिरा, तोमर से मिल कर पैसों की मांग करती है तभी तोमर उसे ब्याज के बारे में बताता है लेकिन अभिरा, मुक्ति का एडमिशन उसके सपनों के स्कूल में करवाने के लिए रिस्क उठाने का फैसला करती है। बाद में मुक्ति, अपने सपनों के स्कूल में एडमिशन न लेने को लेकर बहाना करती है लेकिन अभिरा उसका झूठ पकड़ लेती हैं।
प्रीकैप
मुक्ति भगवान से प्रार्थना करती है कि अभिरा की जिंदगी में कोई ऐसा आए जो उसका हमेशा साथ दे। दूसरी ओर मायरा, अरमान के लिए प्रार्थना करती है। वॉइस -ओवर में कहा जाता है कि मायरा और मुक्ति की वजह से ही अरमान और अभिरा अलग हुए थे तो क्या ये दोनों ही उनकी री-यूनियन का कारण बनेंगी?
इन्हें भी पढ़ें:
- Anupama written update 9th February 2026: वसुंधरा के मन में माहीं ने बोया शक का बीज! क्या एक बार फिर अनुपमा और वसुंधरा का रिश्ता होगा तार-तार?
- Main Tere Ishq Mein 2.O : ‘मैं तेरे इश्क में’ के रीमेक वर्जन पर मचा हंगामा,53 साल पुराने गाने का रीमेक देख भड़के धर्मेंद्र के फैंस,बोले- यह श्रद्धांजलि नहीं अपमान है”

Facebook


