Yeh Rishta Kya Kehlata hai: हो गया सच का खुलासा! 8 साल पुरानी, विद्या की गंदी चाल आई सामने। बनी अरमान-अभिरा के रिश्ते की दुश्मन

Yeh Rishta Kya Kehlata hai: YRKKH के आज के एपिसोड में, 8 साल पुरानी विद्या की रची हुई साजिश का होगा खुलासा, अरमान करेगा अभिरा से बात...

Yeh Rishta Kya Kehlata hai: हो गया सच का खुलासा! 8 साल पुरानी, विद्या की गंदी चाल आई सामने। बनी अरमान-अभिरा के रिश्ते की दुश्मन

YRKKH written update 13th february 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube /@SerialTwister

Modified Date: February 13, 2026 / 07:16 pm IST
Published Date: February 13, 2026 7:15 pm IST
HIGHLIGHTS
  • विद्या की 8 साल पुरानी गंदी साजिश का हुआ खुलासा!
  • विद्या ने चुराई बेटी की कस्टडी..

Yeh Rishta Kya Kehlata hai: ‘Starplus‘ में आने वाला दर्शकों का सबसे पसंदीदा टीवी सीरियल ‘YRKKH‘ के आज के एपिसोड की शुरुआत होती है अरमान के गुस्से से, जिसे मायरा शांत करने की कोशिश करती है साथ ही वह अरमान को बताती है कि उसका एक इंटरव्यू है इसका असर उसे इंटरव्यू पर नहीं पड़ने देना चाहिए। काजल के द्वारा विद्या से पूछे जाने पर कि अरमान में बहुत बदलाव आ गया है, विद्या कहती है कि वह पहले सबसे प्यार से बात करता है किन्तु अब उसी प्यार ने उसे बदल दिया है। कृष के द्वारा अरमान को मीटिंग कैंसिल करने के लिए पूछे जाने पर, अरमान उस पर भड़क जाता है और कहता है कि उसकी सलाह किसी ने नहीं मांगी।

YRKKH Spoiler: अरमान-अभिरा की हुई बात!

अरमान को शांत करने के लिए, मायरा उसे ठंडा पानी देती है और कहती है कि वह गैरेज के मालिक से बात करेगी। मायरा फ़ोन करती है, तभी मुक्ति फ़ोन उठती है। मायरा उसे गुस्से में चिल्लाने लगती है। मुक्ति अभिरा के खिलाफ बोलने पर मायरा को चेतावनी देती है मायरा गुस्से में तमतमा कर अभिरा के लिए बहुत बुरा-भला कहती है, तभी अरमान, मायरा के हाथ से फ़ोन ले लेता है दूसरी ओर अभिरा, मुक्ति के हाथों से फ़ोन छीन लेती है और मुक्ति को समझाती है कि कस्टमर से कभी भी ऐसे बात नहीं करना चाहिए।

मुक्ति कहती है कि वह कुछ भी सह सकती है लेकिन माँ के खिलाफ कुछ नहीं सुन सकती। अरमान, मायरा के हाथों से फ़ोन लेकर उसे समझाता है कि बिना गैरेज मालिक के बारे में पूरी सच्चाई जाने। उसे गुस्सा नहीं करना चाहिए। मुक्ति, अभिरा को बताती है कि कॉल पर जो लड़की थी उसने बहुत बदतमीजी से बात की। अभिरा, मुक्ति से उन सब बातों को इग्नोर करने को कहती है। मुक्ति कहती है कि उसके पास केवल अभिरा के साथ बिताई यादें है और उसके बचपन की कोई भी बात उसे याद नहीं है।

YRKKH Today’s full Episode: Abhimaan के रिश्ते की दुश्मन बनी विद्या!

अभिरा, मुक्ति को दिलासा देती है और पुरानी बातों को याद करती है। कैसे उसका एक्सीडेंट हुआ जिसके बाद वह और वानी एक हॉस्टल में शिफ्ट हो गए। फ्लैशबैक में दिखाते है कि अभिरा के जागते ही वह अरमान से मिलने का फैसला करती है लेकिन विद्या उसका रास्ता रोककर कहती है कि अरमान उसका चेहरा भी नहीं देखना चाहता और उसने तुम्हें कुछ पेपर्स भेजे हैं जिसमें लिखा है कि अरमान, मायरा की लीगल कस्टडी चाहता है और साथ ही अभिरा से अपना रिश्ता ख़त्म करना चाहता है। अभिरा अरमान से मिलने का फैसला करती है लेकिन विद्या उसे मिलने नहीं देती। काजल सच जानते हुए भी चुप रहती है। अभिरा, मायरा को याद कर बहुत रोती है और उसे उसकी ज़िन्दगी में वापस आने को कहती है।

डॉक्टर, अभिरा को बताता है की वानी को एंग्जायटी अटैक आ रहे हैं और वह गोलियां ले रही है। अभिरा को चिंता होती है कि इतनी काम उम्र मैं दवा ले रही है। वानी की पहचान छिपाने के लिए अभिरा उसे एक नया नाम देती है। हॉस्पिटल में ही एक नर्स अभिरा को कस्टडी पेपर्स देती है अभिरा पेपर्स देखकर अपना फ़ोन मांगती है तभी नर्स उसे बताती है कि उसका फ़ोन एम्बुलेंस में था जो एक्सीडेंट के बाद फट गयी थी। अभिरा, उस नर्स से मदद के लिए एक वकील से संपर्क करने को कहती है क्योंकि वह अपनी बेटी की कस्टडी चाहती है।

प्रीकैप

कावेरी कहती है कि एक समय अभिरा और अरमान एक-दूसरे की पूरी दुनिया हुआ करते थे, और माधव के द्वारा अभिरा का नाम लिए जाने पर अरमान भड़क जाता है और कहता है की उसका नाम आज ले लिया है अब दोबारा कभी भी मत लेना।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

Swati Shah, Since 2023, I have been working as an Executive Assistant at IBC24, No.1 News Channel in Madhya Pradesh & Chhattisgarh. I completed my B.Com in 2008 from Pandit Ravishankar Shukla University, Raipur (C.G). While working as an Executive Assistant, I enjoy posting videos in the digital department.