Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: विद्या का घमंड हुआ राख! अरमान छिनेगा विद्या से माँ होने का हक़, प्रोमो देख लोगों ने दिए जबरदस्त रिएक्शन..

:Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: 'StarPlus' के सबसे चर्चित शो 'यह रिश्ता क्या कहलाता है' की कहानी में बहुत ही दिलचस्प मोड़ आ चूका है जहाँ विद्या के वार से अभिरा को बचाएगा अरमान.. क्या अरमान, तोड़ देगा विद्या से सारे रिश्ते?

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: विद्या का घमंड हुआ राख! अरमान छिनेगा विद्या से माँ होने का हक़, प्रोमो देख लोगों ने दिए जबरदस्त रिएक्शन..

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 24th April 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @Bollywood Tashan

Modified Date: April 24, 2026 / 07:06 pm IST
Published Date: April 24, 2026 7:05 pm IST
HIGHLIGHTS
  • अरमान बनेगा अभिरा की ढाल!
  • क्या अभीरा बचा पाएगी बिखरता परिवार?

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: StarPlus‘ के सबसे चर्चित शो ‘यह रिश्ता क्या कहलाता है‘ ने इस हफ्ते टी.आर.पी रेटिंग में लम्बे समय के बाद उछाल मारी है। अब कहानी में बहुत ही दिलचस्प मोड़ आ चूका है, जहां पर सामने आए प्रोमो से यह साफ़ तौर पर देखने को मिला कि अभिरा, अभी मायरा के केस पर फोकस कर रही है, इसलिए उसके और अरमान के बीच जानबूझकर गलतफहमियां पैदा करने वाली विद्या की सच्चाई जानने के बाद भी वह चुप है, किन्तु यह तूफ़ान से पहले की शांति है।

Yeh Rishta Kya Kehlata hai Spoiler: अरमान और विद्या के बीच छिड़ी कानूनी जंग!

हाल ही में आए प्रोमो के अनुसार, विद्या सामने रखा हुआ न्यूजपेपर पढ़ती है। न्यूजपेपर की मैं हैडलाइन होती है ‘बेटे ने अपनी माँ को हमेशा के लिए त्याग दिया”। यह पढ़कर विद्या खुद को सांत्वना की कोशिश करती है कि “बच्चे अपनी माँ से रिश्ता थोड़ी न तोड़ सकते हैं”। इसी बीच अरमान और अभिरा वहाँ आते हैं। अरमान, विद्या को लीगल पेपर्स देते हुए कहता है कि “बचपन में अपने मुझे जो नाम दिया था आज मैं उसे ख़त्म करने आया हूँ, आज से आप मेरी कोई नहीं लगती”।

विद्या करेगी अभिरा पर वार!

विद्या, अरमान के मुंह से यह शब्द सुनकर तमतमा उठती है, मानों जैसे उसका अंदरूनी डर उसके सामने आ गया हो। वह इसका इल्जाम अभिरा के सर मढ़ देती है कि उसने अरमान को उसके खिलाफ भड़काया है और अभिरा के गाल पर थप्पड़ मारने के लिए आगे बढ़ती है तभी अरमान बीच में आकर कहता है कि “अभिरा तक पहुँचने के लिए विद्या को उससे होकर गुज़ारना पड़ेगा”।

YRKKH Upcoming Twist: अरमान लेगा अहम फैसला!

अरमान के द्वारा कहे गए शब्द सुनकर, केवल विद्या ही नहीं बल्कि अभिरा भी स्तब्ध रह जाती है। तभी अरमान, अभिरा का हाथ थामकर कहता है कि “आठ साल पहले जो गलती हुई थी उसे सुधारने का वक़्त आ गया है”, साथ ही विद्या से उनकी ज़िन्दगी से दूर जाने के लिए कहता है। इतना कहकर अरमान और अभिरा वहाँ से चले जाते हैं।

लोगों के जबरदस्त रिएक्शन!

प्रोमो देखने के बाद, लोगों के अलग-अलग रिएक्शंस देखने को मिले जिसमें कई लोगों का कहना है कि “पक्का विद्या सपना देख रही होगी”, एक ने लिखा है “ऐसा तो होगा ही नहीं”, वहीं दूसरे ने लिखा है कि “मुझे तो लगता है कि अभिरा, अरमान को कभी सच बताएगी ही नहीं”।

अब सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि:

  • प्रोमो में जो दृश्य देखा गया, क्या सच में वह एक सपना है या हक़ीक़त?
  • मायरा के केस के बाद, क्या अभिरा अरमान को विद्या का सच बताएगी?

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

Swati Shah, Since 2023, I have been working as an Executive Assistant at IBC24, No.1 News Channel in Madhya Pradesh & Chhattisgarh. I completed my B.Com in 2008 from Pandit Ravishankar Shukla University, Raipur (C.G). While working as an Executive Assistant, I enjoy posting videos in the digital department.