Fake Army Brigadier Arrested: 21 साल के युवक बन या था ब्रिगेडियर.. फर्जी बॉडीगार्ड के साथ घूमता था इलाके में.. भारतीय सेना ने कार्यक्रम के बहाने बुलाया और फिर..
Fake Army Brigadier Arrested in Shahjahanpur:

Fake Army Brigadier Arrested in Shahjahanpur
- 21 वर्षीय युवक खुद को सेना का ब्रिगेडियर बताता था।
- फर्जी आईडी, एयर पिस्टल और सैन्य प्रतीक बरामद हुए।
- सेना और पूर्व सैनिकों की योजना से आरोपी गिरफ्तार।
शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में खुद को भारतीय सेना का ब्रिगेडियर बताकर घूम रहे 21 वर्षीय युवक को सेना और पूर्व सैनिकों ने गिरफ्तार करा दिया है। आरोपी की पहचान आर्यन वर्मा के तौर पर हुई है। (Fake Army Brigadier Arrested in Shahjahanpur) उसके साथ कुछ और लोग भी थे। इनमें एक उसका ड्राइवर था जबकि दो बॉडीगार्ड। इन दोनों को वह एनएसजी कमांडो बताता था।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
शिकायतों के बाद शुरू हुई जांच
दरअसल पिछले दो महीनों से लगातार ऐसी सूचनाएं मिल रही थीं कि एक युवक शाहजहांपुर और आसपास के इलाकों में खुद को सेना का वरिष्ठ अधिकारी बताकर लोगों के बीच धाक जमाने की कोशिश कर रहा है। इस सूचना के बाद स्टेशन मुख्यालय शाहजहांपुर के प्रशासनिक कमांडेंट कर्नल जे.एस. जगलान ने पूर्व सैनिकों के साथ मिलकर मामले की जांच शुरू की।

आरोपी की पहचान की पुष्टि करने और उसे पकड़ने के लिए एक स्पेशल प्लान बनाया आज्ञा। प्लान के मुताबिक़ से शहीद संग्रहालय में आयोजित एक कार्यक्रम में छात्रों को सम्मानित करने के बहाने बुलाया गया। सेना के अधिकारियों के अनुसार, कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही आरोपी और उसके साथियों की पहचान कर ली गई और उन्हें हिरासत में ले लिया गया। आर्यन वर्मा भारतीय सेना के ब्रिगेडियर की वर्दी पहनकर आया था।
सेना के प्रतीकों का कर रहा था इस्तेमाल
वह एक टाटा हैरियर कार में सवार था, जिस पर सेना मुख्यालय का झंडा और एक स्टार प्लेट लगी हुई थी। जांच के दौरान उसके पास से एक फर्जी ब्रिगेडियर पहचान पत्र, एयर पिस्टल, एएमसी रेजिमेंट की छड़ी और सेना से जुड़े कई प्रतीक चिन्ह और उपकरण बरामद किए गए। अधिकारियों ने बताया कि उसके साथ मौजूद दो युवक काले कपड़ों में थे और वे खुद को राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) कमांडो के रूप में पेश कर रहे थे। वहीं वाहन चालक के पास भारत सरकार का पहचान पत्र भी मिला है, जिसकी भी जांच की जा रही है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
पुलिस कर रही जांच, सेना ने दी चेतावनी
कार्रवाई के बाद आर्यन वर्मा, उसके साथियों और बरामद सामान को शाहजहांपुर के सदर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी का मकसद क्या था और क्या उसके संबंध किसी बड़े नेटवर्क से जुड़े हुए हैं। सेना ने कहा कि सैन्य अधिकारियों का रूप धारण करना, सेना के प्रतीकों, पहचान पत्रों और चिन्हों का अवैध उपयोग करना गंभीर अपराध है और ऐसे मामलों में कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। सेना ने यह भी स्पष्ट किया कि वह जांच पूरी होने तक पुलिस और अन्य नागरिक एजेंसियों के साथ लगातार समन्वय बनाए रखेगी।
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर मिलिट्री कैंप में फर्जी ब्रिगेडियर आर्यन वर्मा पकड़ा गया है। अपने साथ 2 फर्जी NSG कमांडो भी रखता था। अप्रैल से सेना को इसकी तलाश थी। पूर्व सैनिकों ने इसे शहीद संग्रहालय के एक कार्यक्रम में बुलाया और पकड़वा दिया। नकली पिस्टल, आर्मी का फर्जी कार्ड मिले… pic.twitter.com/NohOB4yOhZ
— Sachin Gupta (@Sachingupta) June 13, 2026
इन्हें भी पढ़ें:
खिलाड़ी अगर टेस्ट मैच की सफलता का जश्न नहीं मना सकते तो यह दुखद है: स्वान
चंद्रबाबू नायडू 15-16 जून को सिंगापुर दौरे पर, निवेश जुटाने पर रहेगा जोर
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षाबलों के अभियान में 21 आतंकवादी मारे गये
सनी देओल और अक्षय खन्ना की फिल्म ‘इक्का’ 10 जुलाई को रिलीज होगी
उप्र: मंदिर में शराब पीने का विरोध करने पर पुजारी की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: Ans: आर्यन वर्मा नामक युवक खुद को भारतीय सेना का ब्रिगेडियर बताता था।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Fake Army Brigadier Arrested in Shahjahanpur, Youth Caught with Bogus ID and Bodyguards
SHAHJAHANPUR
और भी पढ़ें ›सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pmराज्यसभा चुनाव : तीसरे उम्मीदवार पर अखिलेश ने नहीं खोले पत्ते, भाजपा में नामों पर मंथन
01 Oct 2026 | 9:32 pmकमलनाथ के पिता की जमीन फर्जी वसीयत से हड़पने का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:16 pmकांग्रेस के छोटे नेताओं के बयानों को गंभीरता से नहीं लेता: सपा सांसद धर्मेंद्र यादव
01 Oct 2026 | 9:09 pmमहात्मा गांधी के जीवन और योगदान को समझें विद्यार्थी : राज्यपाल
01 Oct 2026 | 8:32 pmमिर्जापुर में स्कूल भवन का निर्माण शुरू, दिव्या मित्तल ने परियोजना में देरी पर उठाए थे सवाल
01 Oct 2026 | 8:27 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm