BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Namaaz in Rammandir: राम मंदिर में जबरन घुसकर नमाज पढ़ने लगे तीन मुस्लिम! पुजारी भी रह गए हैरान; क्या थी वजह जानें

Namaaz in Rammandir: तीनों मंदिर के पास स्थित बैंक में किसी काम की वजह से आए थे। वह बैंक से निकले ही थे कि नमाज का समय हो गया था, …

Muslims forcibly entered Ram Mandir and started offering Namaaz

Muslims forcibly entered Ram Mandir and started offering Namaaz

Dr.Anil Shukla
Published: 27 Oct 2024 | 6:30 pmModified: 27 Oct 2024 | 6:33 pm

शाजापुर: Three Muslims forcibly entered Ram Mandir एमपी के शाजापुर जिले में राम मंदिर में तीन बुजुर्ग मुस्लिम भाइयो के नमाज पढ़ने की खबर सामने आयी है। यह घटना सलसलाई थाना क्षेत्र के किलोदा गांव में स्थित राम मंदिर की बताई जा रही है। दरअसल, राम मंदिर के पुजारी ने सलसलाई थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई है, जिसमें आरोप लगाते हुए कहा कि मुस्लिम समाज के तीनों भाई जबरन मंदिर में घुस आए और नमाज पढ़ने लगे।

मिली जानकारी के अनुसार ये तीनों मंदिर के पास स्थित बैंक में किसी काम की वजह से आए थे। वह बैंक से निकले ही थे कि नमाज का समय हो गया था, जिसकी वजह से उन्होंने वहीं नमाज अदा की। आरोप है कि मंदिर के पुजारी ने उन्हें रोका, लेकिन वे नहीं माने।

read more: ‘पंजाब में जगह की कमी नहीं’: केंद्र ने धान भंडारण की चिंताओं को खारिज किया

तीनों लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Three Muslims forcibly entered Ram Mandir वहीं लोगों के आक्रोश के बाद सलसलाई थाना पुलिस ने पुजारी की शिकायत पर तीनों लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। तीनों भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया था और मुचलके पर रिहा किया गया है। पुलिस की माने तो मामला सात साल से कम की सजा का है। इसीलिए जिस दिन चालान पेश होगा, उस दिन तीनों को कोर्ट में पेश होना पड़ेगा। जमानत या ट्रायल का फैसला कोर्ट में ही होगा।

शाजापुर के गुलाना अंतर्गत राम मंदिर परिसर में मुस्लिम समाज के तीन भाइयों ने नमाज पढ़ी है। पुजारी ओमप्रकाश शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि शनिवार शाम गांव के 70 साल के बाबू खां, 65 साल के रुस्तम खां और 85 साल के अकबर खां आए। तीनों भाइयों ने मंदिर के दरवाजे पर रखे मटके के पानी से हाथ-पैर धोए और परिसर में बैठकर नमाज पढ़ने लगे। मंदिर के पुजारी ने उन्हें रोका लेकिन वे नहीं माने।

read more:  पिछले 10 वर्ष में सभी परियोजनाएं भाजपा शासित राज्यों में नहीं आयी हैं : जयशंकर

ग्रामीणों ने की धार्मिक भावनाएं आहत होने की शिकायत

थाना प्रभारी का कहना है कि यूनियन बैंक की किलोदा शाखा मंदिर के बाजू में है। ये तीनों जब बैंक से निकले तो नमाज का समय हो गया था। ऐसे में उन्होंने परिसर में ही नमाज पढ़ी। तीनों भाई यहां करीब 20 मिनट तक रुके। पुजारी और लोगों के विरोध के बाद वहां से चले गए।

जिसके बाद किलोदा के श्री राम मंदिर के पुजारी सहित अन्य ग्रामीणों ने धार्मिक भावनाएं आहत होने की शिकायत की थी। इस पर तीनों भाइयों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। तीनों को थाने बुलाया गया था। यहां उन्होंने अपनी गलती स्वीकार कर ली है। तीनों भाइयों को थाने से नोटिस देकर छोड़ दिया गया है।

read more:  Janjgir-Champa Ashish Agrawal Fraud: सात गांवों के 22 किसानों से 70 लाख की ठगी.. आरोपी व्यापारी आशीष अग्रवाल गिरफ्तार, इस तरह से किया था फर्जीवाड़ा

 

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dr.Anil Shukla
Dr.Anil Shukla

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: Three Muslims forcibly entered Ram Mandir and started offering Namaaz! Even the priest was shocked; know the reason

शहर की खबरें
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:36 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा

LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा

01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

01 Oct 2026 | 9:59 am