Shivpuri News: अब बस बहुत हुआ! अचानक टॉवर पर चढ़ा युवक, 5 साल से था परेशान, वीडियो हैरान करने वाला…
शिवपुरी के भौंती इलाके में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक बिजली की लगातार समस्या से परेशान होकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। पूरा ममला क्या …

Shivpuri News
- शिवपुरी के भौंती क्षेत्र में युवक बिजली समस्या को लेकर मोबाइल टॉवर पर चढ़ा।
- युवक पिछले 5 सालों से बिजली विभाग की लापरवाही से था परेशान।
- घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे।
Shivpuri News: शिवपुरी: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां भौंती क्षेत्र में एक युवक बिजली विभाग की लापरवाही से परेशान होकर ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। युवक ने ऊपर से ही अधिकारियों को चुनौती देते हुए कहा कि जब तक उसकी समस्या का समाधान नहीं होगा, तब तक वह नीचे नहीं उतरेगा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन युवक घंटों तक टावर पर डटा रहा।
बिजली की समस्या से परेशान युवक टावर पर चढ़ा https://t.co/jJKQtuLaW0
— IBC24 News (@IBC24News) October 28, 2025
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची
Shivpuri News: घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा। लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और माहौल तनाव भरा हो गया। आखिरकार पुलिस की समझाइश के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया।
क्या है पूरा मामला..?
Shivpuri News: जानकारी के मुताबिक, भौंती क्षेत्र का रहने वाला यह युवक पिछले 5 सालों से बिजली विभाग की अनियमित सप्लाई और बिलिंग से परेशान था। कई बार शिकायत करने के बावजूद उसकी समस्या का हल नहीं हुआ। नाराज होकर युवक सोमवार सुबह अचानक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया और वहां से नारेबाजी करने लगा। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और समझाइश देकर युवक को नीचे उतारा। अधिकारियों ने उसे भरोसा दिलाया कि उसकी शिकायत का समाधान जल्द किया जाएगा। घटना के चलते कुछ घंटों तक क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
इन्हें भी पढ़ें :-
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: युवक पिछले 5 सालों से बिजली विभाग की लापरवाही और खराब सप्लाई से परेशान था।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Shivpuri News: Enough is enough! A young man suddenly climbed a tower, having been troubled for five years
शिवपुरी
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Pyaj Ka Rate Double: जिस प्याज के लिए देते थे 30 रुपये, अब वही 60 के पार! अचानक बढ़े दामों से रसोई का बजट हुआ बेहाल
01 Oct 2026 | 2:04 pm
Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत
01 Oct 2026 | 1:45 pm
Tara Sutaria in Desi and Bold Look: बोल्ड और देसी अवतार में बिखेरा हुस्न का जलवा, तारा सुतारिया की तस्वीरें देख फैंस बोले- नजरें हटाना मुश्किल
01 Oct 2026 | 1:34 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?
01 Oct 2026 | 11:19 am
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am