Siddharthnagar Bus Accident News : सिद्धार्थनगर में भीषण सड़क हादसा.. नाले में गिरी श्रद्धालुओं से भरी बस, 3 की मौत और करीब 23 लोग घायल
Siddharthnagar Bus Accident News : सिद्धार्थनगर में भीषण सड़क हादसा.. नाले में गिरी श्रद्धालुओं से भरी बस, 3 की मौत और करीब 23 लोग घायल

Gondia Bus Accident
सिद्धार्थनगर। Siddharthnagar Bus Accident News : उत्तरप्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में एक बड़ा हादसा हो गया है। जहां जिले के ढ़ेबरुवा थाना क्षेत्र में बुद्ध परिपथ पर शुक्रवार शाम एक सड़क हादसे में साइकिल सवार समेत तीन लोगों की मौत हो गयी और करीब 24 लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया। पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्राची सिंह ने बताया कि पुलिस को शाम लगभग छह-साढ़े छह बजे सूचना मिली थी कि एक बस जो बलरामपुर से सिद्धार्थनगर आ रही थी, ढ़ेबरुवा थाना अंतर्गत चरगहवा नाले में गिर गई।
Siddharthnagar Bus Accident News : जिलाधिकारी डॉ. राजगणपति आर ने बताया, "शारदा नदी में गिरी बस में मोहन कोला गांव के करीब 53 लोग सवार थे। आस-पास के गांवों के लोगों और पुलिस टीम ने बचाव कार्य में मदद की। इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई है और दो अन्य को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इस घटना में 4 बच्चों समेत 24 लोग घायल हैं..."
#WATCH | Uttar Pradesh, Siddharthnagar | District Magistrate Dr Rajaganapathy R says, "Almost 55 people of Mohan Kola village were travelling in a bus that fell into Sharda river. People from the nearby villages and the police team helped in rescue work. Two people have died in… pic.twitter.com/881cbBm5Xt
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) October 18, 2024
डुमरियागंज में भी बस से हुआ था हादसा
बता दें कि दो महीने पहले ही सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज में खीरा मंडी के पास एक तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी, जिसमें एक महिला और उसकी तीन साल की बेटी की मौत हो गई थी। शोहरतगढ़ के डीएसपी सर्वेश सिंह ने बताया था कि त्रिलोकपुर पुलिस स्टेशन के तरहर गांव के प्रतीक गिरी अपनी 31 साल की बहन किरण गिरी और तीन साल की भतीजी सिद्धि के साथ मोटर साइकिल पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ।
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years
और भी पढ़ें...Web Title: Horrible road accident in Siddharthnagar.. Bus full of devotees fell into drain, 3 died
SIDDHARTHNAGAR
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pmसोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pm