AD · 728×90Advertisement

Third Child policy for Govt Employees: तीसरा बच्चा सरकारी कर्मचारी के लिए बन गया मुसीबत, 34 साल सेवा देने के बाद जारी हुआ नौकरी से निकालने का आदेश, मचा हड़कंप

Third Child policy for Govt Employees: तीसरा बच्चा सरकारी कर्मचारी के लिए बन गया मुसीबत, 34 साल सेवा देने के बाद जारी हुआ नौकरी से निकालने का आदेश, मचा हड़कंप

Third Child policy for Govt Employees: तीसरा बच्चा सरकारी कर्मचारी के लिए बन गया मुसीबत, 34 साल सेवा देने के बाद जारी हुआ नौकरी से निकालने का आदेश, मचा हड़कंप / Image: IBC24 Original

Third Child policy for Govt Employees: तीसरा बच्चा सरकारी कर्मचारी के लिए बन गया मुसीबत, 34 साल सेवा देने के बाद जारी हुआ नौकरी से निकालने का आदेश, मचा हड़कंप / Image: IBC24 Original

Deepak Dilliwar
Published: 14 Jun 2026 | 1:52 pmModified: 14 Jun 2026 | 1:53 pm
HIGHLIGHTS
  1. तीसरी संतान की जानकारी छिपाने के आरोप में अधिकारी को नौकरी से निकाला
  2. तीसरी संतान का जन्म 19 नवंबर 2003 को हुआ
  3. कार्रवाई के बाद अन्य विभागों के उन कर्मचारियों में भी हड़कंप
सिंगरौली: Third Child policy for Govt Employees दो बच्चे मीठी खीर...तीसरा बच्चा बवासीर ये लाइन तो आपने पंचायत बेव सीरीज में देखी और सुनी होगी। पंचायत में इस लाइन को लेकर जमकर बवाल मचा था, हालांकि ये लाइन गांव के लोगों को जागरूक करने के लिए दीवार पर लिखवाया गया था। लेकिन मध्यप्रदेश में तीसरे बच्चे के चलते एक अधिकारी को अपनी नौकरी गंवानी पड़ गई। अधिकारी को नौकरी से निकाले जाने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। बता दें कि मध्यप्रदेश में तीसरे बच्चे के चलते नौकरी से निकाले जाने का ये पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी कार्रवाई की जा चुकी है। वहीं, अन्य विभागों के कई अधिकारी / कर्मचारी ऐसे हैं, जिनकी तीन संतान होने की शिकायतों की जांच चल रही है।

उप पंजीयक को नौकरी से निकालने का आदेश

Third Child policy for Govt Employees मिली जानकारी के अनुसार सिंगरौली जिले में लंबे समय से पदस्थ पंजीयक विभाग के उप पंजीयक अशोक सिंह परिहार की सेवा शासन द्वारा समाप्त कर दी गई है। उनके ऊपर आरोप लगा था कि वह तीन संतान होने की जानकारी को छिपाकर नौकरी कर रहे थे। शिकायत की जांच हुई तो मामला सही पाया गया, उसके बाद कार्यालय महानिरीक्षक पंजीयन एवं अधीक्षक मुद्रांक भोपाल द्वारा आदेश जारी कर उप पंजीयक को बर्खास्त कर उनकी सेवा को समाप्त कर दिया गया है।

तीन बच्चे होने के चलते गई नौकरी

वहीं, उप पंजीयक के खिलाफ कार्रवाई होने से जिले के सरकारी महकमों में हड़कंप की स्थिति निर्मित रही, क्योंकि जिले में कई अन्य विभागों के अधिकारी / कर्मचारी ऐसे हैं, जिनकी तीन संतान होने की शिकायतों की जांच चल रही है। शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग, महिला बाल विकास, स्वास्थ्य जैसे विभागों में कई अधिकारी/ कर्मचारी ऐसे हैं, जिनकी तीसरी संतान 2003 के बाद पैदा हुई। शासन का नियम है कि साल 2003 के पहले से जो नौकरी मे हैं और उसके बाद तीसरी संतान हुई तो उसे नौकरी से हाथ धोना पड़ेगा।

जांच रिपोर्ट में आरोप सही पाया गया

मामले की जांच में सामने आया कि परिहार की तीसरी संतान अभिषेक सिंह का जन्म 19 नवंबर 2003 को हुआ था। कलेक्टर सिंगरौली की संयुक्त जांच समिति की रिपोर्ट, जन्म संबंधी दस्तावेज और अन्य अभिलेखों के आधार पर आरोप सही पाए गए। जांच अधिकारी ने 9 दिसंबर 2025 को सौंपी अपनी रिपोर्ट में भी परिहार को दोषी माना था।

संतोषपूर्ण जवाब नहीं मिला

जवाब में परिहार ने कहा था कि उन्हें दो से अधिक संतान संबंधी नियम की जानकारी नहीं थी और विभाग की ओर से भी इस संबंध में कोई विशेष जानकारी नहीं दी गई थी। हालांकि विभाग ने इस तर्क को स्वीकार नहीं किया। आदेश में कहा गया कि परिहार वर्ष 1992 से नियमित शासकीय सेवा में थे, इसलिए यह मानना संभव नहीं है कि उन्हें सेवा नियमों की जानकारी नहीं थी।

रहमत बनो से छीन ली गई थी नौकरी

बता दें कि, एमपी से पहले भी ऐसे मामले आ चुके हैं जहां, तीसरी संतान होने के चलते कर्मचारी को नौकरी से निकाल दिया गया था। रहमत बानो मंसूरी, जिन्हें तीसरी संतान होने के कारण सरकारी शिक्षिका पद से बर्खास्त कर दिया गया था। हालांकि, रहमत बानो ने आरोप लगाया कि था उनके ही ब्लॉक में ऐसे 34 शिक्षक हैं जिनके तीन या उससे अधिक बच्चे हैं, लेकिन कार्रवाई सिर्फ उनके खिलाफ हुई।

ये भी पढ़ें

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: सिंगरौली जिले में पदस्थ उप पंजीयक अशोक सिंह परिहार की सेवा समाप्त कर दी गई है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Dilliwar
Deepak Dilliwar

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"

और भी पढ़ें...

Web Title: Third Child policy for Govt Employees: Order to Fire Deputy Registrar due to he have 3 Child

शहर की खबरें

सिंगरौली

और भी पढ़ें ›
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

30 Sept 2026 | 5:30 pm
मप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह

मप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह

30 Sept 2026 | 5:17 pm
UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता

UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता

30 Sept 2026 | 5:05 pm
Kushinagar Flood Latest Update: कुशीनगर में बाढ़ राहत अभियान युद्धस्तर पर तेज, NDRF-SDRF समेत टीमें तैनात, पीड़ितों तक पहुंच रही मदद

Kushinagar Flood Latest Update: कुशीनगर में बाढ़ राहत अभियान युद्धस्तर पर तेज, NDRF-SDRF समेत टीमें तैनात, पीड़ितों तक पहुंच रही मदद

30 Sept 2026 | 4:32 pm
Modi Government Increased MSP: नवरात्रि से पहले किसानों को बड़ा तोहफा, मोदी सरकार ने इन 6 फसलों की MSP में की बढ़ोतरी, अब इतने रुपए की दर से होगा भुगतान

Modi Government Increased MSP: नवरात्रि से पहले किसानों को बड़ा तोहफा, मोदी सरकार ने इन 6 फसलों की MSP में की बढ़ोतरी, अब इतने रुपए की दर से होगा भुगतान

30 Sept 2026 | 4:08 pm
Gwalior Fake Kidnapping Case: ‘5 लाख दो नहीं तो राहुल की लाश मिलेगी’, युवक ने इस लिए रची खुद की अपहरण की झूठी साजिश, अज्ञात नंबर से घरवालों को भेजा मैसेज, ऐसे पकड़ाया शातिर

Gwalior Fake Kidnapping Case: ‘5 लाख दो नहीं तो राहुल की लाश मिलेगी’, युवक ने इस लिए रची खुद की अपहरण की झूठी साजिश, अज्ञात नंबर से घरवालों को भेजा मैसेज, ऐसे पकड़ाया शातिर

30 Sept 2026 | 3:59 pm