मप्र की छह लोकसभा सीटों पर 11 बजे तक 30.46 प्रतिशत मतदान

मप्र की छह लोकसभा सीटों पर 11 बजे तक 30.46 प्रतिशत मतदान

मप्र की छह लोकसभा सीटों पर 11 बजे तक 30.46 प्रतिशत मतदान
Modified Date: April 19, 2024 / 11:56 am IST
Published Date: April 19, 2024 11:56 am IST

( तस्वीर सहित )

भोपाल, 19 अप्रैल (भाषा) लोकसभा चुनाव के पहले चरण में मध्य प्रदेश की छह सीटों पर शुक्रवार को सुबह 11 बजे तक 30.46 प्रतिशत मतदान हुआ। निर्वाचन अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

भाजपा शासित राज्य की 29 लोकसभा सीटों में से शहडोल, मंडला (दोनों अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित), जबलपुर, बालाघाट, छिंदवाड़ा और सीधी सीटों पर शुक्रवार को मतदान हो रहा है।

ये छह निर्वाचन क्षेत्र 13 जिलों में तथा 47 विधानसभा क्षेत्र में फैले हैं।

एक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सुबह 11 बजे तक 30.46 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें सबसे अधिक 35.64 प्रतिशत मतदान बालाघाट में तथा सबसे कम 27.41 प्रतिशत मतदान जबलपुर लोकसभा क्षेत्र में हुआ। शेष लोकसभा सीटों.. छिंदवाड़ा में 32.51 प्रतिशत, मंडला में 32.03 प्रतिशत, शहडोल में 29.57 प्रतिशत तथा सीधी में 26.03 प्रतिशत मतदान 11 बजे तक दर्ज किया गया।

भाषा दिमो

मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में