मध्य प्रदेश के छह लोकसभा क्षेत्रों तीन बजे तक हुआ 53.40 प्रतिशत मतदान

मध्य प्रदेश के छह लोकसभा क्षेत्रों तीन बजे तक हुआ 53.40 प्रतिशत मतदान

मध्य प्रदेश के छह लोकसभा क्षेत्रों तीन बजे तक हुआ 53.40 प्रतिशत मतदान
Modified Date: April 19, 2024 / 04:43 pm IST
Published Date: April 19, 2024 4:43 pm IST

भोपाल, 19 अप्रैल (भाषा) लोकसभा चुनाव के पहले चरण में मध्य प्रदेश की छह सीट पर शुक्रवार को तीन बजे तक 53.40 प्रतिशत मतदान हुआ। निर्वाचन अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

भाजपा शासित राज्य की 29 लोकसभा सीट में से शहडोल, मंडला (दोनों अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित), जबलपुर, बालाघाट, छिंदवाड़ा और सीधी सीट पर शुक्रवार को मतदान हो रहा है। ये छह लोकसभा क्षेत्र 13 जिलों में तथा 47 विधानसभा क्षेत्र में फैले हैं।

एक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि तीन बजे तक 53.40 प्रतिशत मतदान हुआ। इनमें सबसे अधिक 63.69 प्रतिशत मतदान बालाघाट में तथा सबसे कम 48.05 प्रतिशत मतदान जबलपुर लोकसभा क्षेत्र में हुआ। शेष लोकसभा सीट.. छिंदवाड़ा में 62.57 प्रतिशत, मंडला में 58.28 प्रतिशत, शहडोल में 48.64 प्रतिशत तथा सीधी में 40.60 प्रतिशत मतदान तीन बजे तक दर्ज किया गया।

भाषा दिमो

राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में