मध्य प्रदेश में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 5.5 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे: मुख्यमंत्री
मध्य प्रदेश में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 5.5 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे: मुख्यमंत्री
भोपाल, 6 जुलाई (भाषा) मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत की, जिसके तहत राज्य में 5.5 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे।
यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि इस अभियान का नामकरण प्रधानमंत्री नरेन्द्र किया है और पूरा देश मां के नाम पर पेड़ लगा रहा है।
यादव ने कहा, “मध्य प्रदेश सरकार 5.5 करोड़ पौधे लगाएगी, जिसमें से 40 लाख पौधे भोपाल जिले में लगाए जाएंगे। सभी जिलों में अभियान शुरू हो गया है। भोपाल में आज 12 लाख पौधे लगाए गए। हम इंदौर में 51 लाख और जबलपुर में 12 लाख पौधे लगाएंगे।”
उन्होंने अपनी मां दिवंगत लीला बाई यादव के नाम पर ‘आंवला’ का पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत की।
यादव ने भोपाल के भेल के जंबूरी मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर छात्रों की बनाईं चित्रकारी भी देखीं।
भाषा जोहेब माधव
माधव

Facebook


