दलित चेहरा वीरेंद्र कुमार ने केंद्रीय मंत्री के तौर पर शपथ ली

दलित चेहरा वीरेंद्र कुमार ने केंद्रीय मंत्री के तौर पर शपथ ली

दलित चेहरा वीरेंद्र कुमार ने केंद्रीय मंत्री के तौर पर शपथ ली
Modified Date: June 9, 2024 / 08:58 pm IST
Published Date: June 9, 2024 8:58 pm IST

भोपाल, नौ जून (भाषा) मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ (आरक्षित) सीट से लोकसभा सांसद वीरेंद्र कुमार को रविवार को नरेन्द्र मोदी सरकार में शामिल किया गया।

भाजपा के अनुसूचित जाति के प्रमुख चेहरे और आठ बार के सांसद वीरेंद्र कुमार ने टीकमगढ़ (सुरक्षित) सीट से लगातार चौथी बार जीत दर्ज की है, जिसे 2008 के परिसीमन प्रक्रिया में बनाया गया था। इससे पहले, उन्होंने बुंदेलखंड की पड़ोसी सागर लोकसभा सीट का चार बार प्रतिनिधित्व किया।

उन्होंने सागर में साइकिल पंचर रिपेयर की दुकान पर अपने पिता के साथ छोटी उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था, उसके बाद उन्होंने बाल श्रम विषय में पीएचडी की। उन्हें सितंबर 2017 में पहली बार महिला एवं बाल विकास मंत्री बनाया गया था।

कुमार (70) अपनी साधारण पृष्ठभूमि को नहीं भूलने के लिए जाने जाते हैं और उन्हें अक्सर स्कूटर चलाते और टायर पंचर ठीक करने वालों से बात करते देखा जा सकता है।

आपातकाल के दौरान उन्हें 16 महीने जेल में रहना पड़ा और उन्होंने ‘लोकनायक’ जय प्रकाश नारायण के ‘संपूर्ण क्रांति आंदोलन’ में भी हिस्सा लिया।

भाषा अमित दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में