सागर में दलित महिला की मौत रंजिश का नतीजा है: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री

सागर में दलित महिला की मौत रंजिश का नतीजा है: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री

सागर में दलित महिला की मौत रंजिश का नतीजा है: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री
Modified Date: May 29, 2024 / 01:00 am IST
Published Date: May 29, 2024 1:00 am IST

भोपाल, 28 मई (भाषा) मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक दलित महिला की एंबुलेंस से गिरकर संदिग्ध हालात में हुई मौत की पृष्ठभूमि में राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार को कहा कि यह घटना दुश्मनी का नतीजा है।

यादव ने कहा कि वह पीड़ितों के परिवार से मिलने के लिए बरोदिया नौनागिर गांव जाएंगे, लेकिन उन्होंने कांग्रेस की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) जांच की मांग को ‘‘विपक्ष का काम’’ बताकर ज्यादा तवज्जो नहीं दी।

सागर की घटना के बारे में पूछे जाने पर यादव ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘मैं सागर-खुरई जा रहा हूं और मुझे उम्मीद है कि भगवान की इच्छा से उस गांव में सब ठीक हो जाएगा। यह दुश्मनी का नतीजा है। मैं उनके साथ सहानुभूति रखता हूं। हमने प्रशासन को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि ऐसी चीजें दोबारा न हों और लोग सौहार्दपूर्ण तरीके से रहें।’’

अंजना अहिरवार नामक महिला ने पिछले साल अगस्त में मामला दर्ज कराया था कि उसके भाई को उत्पीड़न के एक मामले में समझौता करने का दबाव डालने वाले कुछ लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला।

पुलिस ने कहा कि रविवार को सागर में एक एम्बुलेंस से ‘‘गिरने’’ के बाद अंजना की मौत हो गई थी। एम्बुलेंस उसके चाचा राजेंद्र अहिरवार का शव ले जा रही थी। उसके चाचा को शनिवार को कुछ लोगों ने कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डाला था।

भाषा खारी वैभव

वैभव


लेखक के बारे में