Facebook-Instagram Down: फेसबुक और इंस्टाग्राम हुए डाउन, लाखों यूजर्स को स्क्रॉलिंग समेत इन चीजों में हो रही परेशानी, जानें क्या है वजह
Facebook-Instagram Down: फेसबुक और इंस्टाग्राम यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मेटा के मुख्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म डाउन हो गए।
Facebook-Instagram Down/Image Credit: AI
- फेसबुक और इंस्टाग्राम यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
- फेसबुक और इंस्टाग्राम यूजर्स तकनीकी आउटेज सर्वर डाउन का सामना कर रहे हैं।
- शुक्रवार शाम अचानक मेटा के मुख्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म डाउन हो गए।
Facebook-Instagram Down: नई दिल्ली: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि, फेसबुक और इंस्टाग्राम यूजर्स तकनीकी आउटेज सर्वर डाउन का सामना कर रहे हैं। शुक्रवार शाम अचानक मेटा के मुख्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म डाउन हो गए।
यूजर्स को करना पड़ रहा परेशानियों का सामना
अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार, यूजर्स को स्क्रॉलिंग और पोस्ट करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। (Facebook-Instagram Down) भारत समेत दुनियाभर के लाखों यूजर्स तकनीकी समस्या का सामना कर रहे हैं। दोपहर बाद से ही यूजर्स को इन ऐप्स को एक्सेस करने और इस्तेमाल करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
यूजर्स एक्स पर दर्ज करवा रहे शिकायत
Facebook-Instagram Down: फेसबुक और इंस्टाग्राम डाउन होने के बाद यूजर्स की नाराजगी बढ़ गई है। कई फेसबुक और इंस्टाग्राम यूजर्स एक्स पर अपनी शिकायतें दर्ज करा रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि वे अपने आप अकाउंट से लॉग आउट हो रहे हैं। वहीं दोबारा लॉगइन होने में भी दिक्कत हो रही है। इसके अलावा इंस्टाग्राम पर फीड रिफ्रेश नहीं हो पा रही है। (Facebook-Instagram Down) यूजर्स को नया कंटेंट, रील्स या स्टोरीज लोड करने में समस्या आ रही है। फेसबुक और इंस्टाग्राम पर यूजर्स को मैसेज करने में भी दिक्कत हो रही है। ये दोनों प्लेटफॉर्म मेटा के ही हैं. फिलहाल कंपनी की तरफ से इस तकनीकी खराबी को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- TMC Rebel MP Latest News: हो गया बड़ा खेला!.. दिल्ली में TMC के बागी सांसदों से मुलाकात करेंगे CM सुवेंदु अधिकारी.. 15 जून को करेंगे लोकसभा स्पीकर से भेंट
- Bhopal Terror Suspect Arrested : डॉक्टर की क्लिनिक में करता था काम, अब 5 दिन की रिमांड में खुल सकते हैं संदिग्ध आतंकी के कई राज
- Chhattisgarh Liquor Over Rating Case: IBC24 की खबर का हुआ बड़ा असर, अब सेल्समैन और सुपरवाइजरों पर गिरी गाज, आबकारी विभाग ने किया आजीवन ब्लैकलिस्ट, इन शराब दुकानों में थी पोस्टिंग

Facebook


