कमलनाथ दो से छह मार्च तक ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल होंगे : कांग्रेस नेता

Ads

कमलनाथ दो से छह मार्च तक ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल होंगे : कांग्रेस नेता

  •  
  • Publish Date - February 23, 2024 / 05:49 PM IST,
    Updated On - February 23, 2024 / 05:49 PM IST

भोपाल, 23 फरवरी (भाषा) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ मध्यप्रदेश से राहुल गांधी नीत ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के गुजरने के दौरान उसमें शामिल होंगे। एक पार्टी पदाधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया कि कमलनाथ दो मार्च को ग्वालियर पहुंचेंगे और छह मार्च तक यात्रा में शामिल रहेंगे।

यात्रा पड़ोसी राजस्थान से मध्यप्रदेश में मुरैना के रास्ते दो मार्च को दाखिल होगी और छह मार्च को दोबारा राजस्थान में प्रवेश करने से पहले ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, राजगढ़, शाजापुर, उज्जैन, धार और रतलाम जिलों से गुजरेगी।

कमलनाथ हाल में उस समय चर्चा में आए जब कयास लगने लगे कि वह अपने बेटे व छिंदवाड़ा से मौजूदा सांसद नकुल नाथ के साथ सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की योजना बना रहे हैं।

इस बीच, कमलनाथ के गढ़ माने जाने वाले छिंदवाड़ा से कई कांग्रेस कार्यकर्ता बुधवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गए।

यादव ने इस अवसर पर कहा कि कई लोग व्याकुल हैं और अंतत: भाजपा में शामिल होंगे।

भाषा धीरज नरेश

नरेश