मध्य प्रदेश: टीकमगढ़ जिले के आप नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल

मध्य प्रदेश: टीकमगढ़ जिले के आप नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल

मध्य प्रदेश: टीकमगढ़ जिले के आप नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल
Modified Date: July 21, 2024 / 07:22 pm IST
Published Date: July 21, 2024 7:22 pm IST

भोपाल, 21 जुलाई (भाषा) मध्य प्रदेश में रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) के कई नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हो गए। पार्टी के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी।

आप और कांग्रेस इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया) के घटक दल हैं।

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि टीकमगढ़ जिले के ‘आप’ के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र जैन और जिले के कई अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता पार्टी के राज्य मुख्यालय इंदिरा भवन में कांग्रेस में शामिल हुए।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस की मध्य प्रदेश ईकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने उनका पार्टी में स्वागत किया।

भाषा

प्रीति नरेश

नरेश


लेखक के बारे में