मप्र: भाजपा ने पूर्व कांग्रेस विधायक को अमरवारा विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशी बनाया

मप्र: भाजपा ने पूर्व कांग्रेस विधायक को अमरवारा विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशी बनाया

मप्र: भाजपा ने पूर्व कांग्रेस विधायक को अमरवारा विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशी बनाया
Modified Date: June 14, 2024 / 12:44 am IST
Published Date: June 14, 2024 12:44 am IST

भोपाल, 13 जून (भाषा) मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की अमरवारा विधानसभा सीट (एसटी) पर 10 जुलाई को होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को कमलेश शाह को अपना प्रत्याशी घोषित किया।

शाह ने लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल होने के लिए अमरवारा के विधायक पद से इस्तीफा दिया था। फलस्वरूप अमरवारा विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ के करीबी समझे जाने वाले शाह ने 29 मार्च को कांग्रेस पार्टी एवं विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था और बाद में भाजपा में शामिल हो गये थे।

भाषा राजकुमार संतोष

संतोष


लेखक के बारे में