मध्य प्रदेश : राजगढ़ सीट से भाजपा के रोडमल नागर ने दिग्विजय सिंह को हराया
मध्य प्रदेश : राजगढ़ सीट से भाजपा के रोडमल नागर ने दिग्विजय सिंह को हराया
भोपाल, चार जून (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार रोडमल नागर ने राजगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को 1,46,089 मतों के अंतर से हराया।
नागर को 7,58,743 मत प्राप्त हुए जबकि सिंह को 6,12,654 वोट मिले। नागर ने लगातार तीसरी बार राजगढ़ से जीत दर्ज की। उन्होंने पहली बार 2014 में और उसके बाद 2019 में भी जीत दर्ज की।
सिंह 1984 और 1991 में राजगढ़ सीट से सांसद चुने गए। बाद में उनके भाई लक्ष्मण सिंह ने कांग्रेस से चार बार और भाजपा से एक बार राजगढ़ का प्रतिनिधित्व किया।
पूर्व मुख्यमंत्री तत्कालीन राघौगढ़ रियासत से ताल्लुक रखते हैं, जो राजगढ़ लोकसभा सीट का हिस्सा है।
भाषा दिमो जितेंद्र
जितेंद्र

Facebook


