मप्र: भोपाल, सागर व गुना के कांग्रेस उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए

मप्र: भोपाल, सागर व गुना के कांग्रेस उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए

मप्र: भोपाल, सागर व गुना के कांग्रेस उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए
Modified Date: April 20, 2024 / 12:43 am IST
Published Date: April 20, 2024 12:43 am IST

भोपाल, 19 अप्रैल (भाषा) मध्य प्रदेश में भोपाल, सागर और गुना लोकसभा क्षेत्रों से कांग्रेस उम्मीदवारों ने शुक्रवार को अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।

इन निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव तीसरे चरण में सात मई को होगा।

भोपाल से उम्मीदवार अरुण श्रीवास्तव, सागर से उम्मीदवार राजा बुंदेला और गुना से उम्मीदवार यादवेंद्र सिंह ने प्रदेश कांग्रेस प्रमुख जीतू पटवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव और राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा की मौजूदगी में नामांकन पत्र दाखिल किए।

बाद में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए, पटवारी ने कहा कि भाजपा शासित मध्य प्रदेश में किसानों, युवाओं और महिलाओं को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने दावा किया कि देश में आदिवासी लोगों पर सबसे ज्यादा अत्याचार भी इसी राज्य में होते हैं।

भाषा दिमो नोमान

नोमान


लेखक के बारे में