मप्र भाजपा प्रमुख विष्णु दत्त शर्मा खजुराहो से जीते
मप्र भाजपा प्रमुख विष्णु दत्त शर्मा खजुराहो से जीते
भोपाल, चार जून (भाषा) मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने मंगलवार को खजुराहो लोकसभा सीट से 5,41,229 मत के अंतर से जीत दर्ज की।
कांग्रेस ने ’इंडिया गठबंधन’ से समझौते के तहत खजुराहो से अपना उम्मीदवार नहीं उतारा था और वहां से समाजवादी पार्टी की मीरा यादव का नामांकन निर्वाचन अधिकारी ने तकनीकी आधार पर खारिज कर दिया था।
शर्मा को 7,72,774 वोट मिले, जबकि बसपा के कमलेश कुमार को 2,31,545 वोट मिले।
भाजपा उम्मीदवार ने खजुराहो से लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की। उन्होंने 2019 में ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण सीट से अपना पहला चुनाव जीता था।
भाषा दिमो
संतोष
संतोष

Facebook


