केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते मंडला (सुरक्षित) सीट से जीते
केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते मंडला (सुरक्षित) सीट से जीते
भोपाल, चार जून (भाषा) केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने मंगलवार को मंडला (सुरक्षित) सीट से कांग्रेस के ओमकार सिंह मरकाम को 1,03,846 मतों के अंतर से हराया।
मरकाम डिंडोरी (सुरक्षित) विधानसभा सीट से कांग्रेस के मौजूदा विधायक हैं।
एक चुनाव अधिकारी ने बताया कि कुलस्ते को 7,51,375 वोट मिले, जबकि मरकाम को 6,47,529 वोट मिले।
मालूम हो कि कुलस्ते ने 2023 के विधानसभा चुनाव में निवास विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन डॉ. अशोक वरकड़े से हार गए थे।
कुलस्ते 1996 से सातवीं बार मंडला सीट से जीते हैं। वह 2009 में हार गए थे।
भाषा दिमो संतोष
संतोष

Facebook


