केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार टीकमगढ़ से जीते
केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार टीकमगढ़ से जीते
भोपाल, चार जून (भाषा) केंद्रीय मंत्री और भाजपा उम्मीदवार वीरेंद्र कुमार ने टीकमगढ़ (सुरक्षित) सीट से कांग्रेस के पंकज अहिरवार को 4,03,312 मतों के अंतर से हराया।
कुमार 2009 से टीकमगढ़ लोकसभा सीट से अपराजित रहे और लगातार चौथी बार चुनाव जीते।
इससे पहले, उन्होंने चार बार सागर लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया, लेकिन 2008 में परिसीमन के बाद वे टीकमगढ़ से चुनाव लड़ने लगे।
भाषा दिमो
संतोष
संतोष

Facebook


