अटलांटा को 2 . 1 से हराकर युवेंटस ने इटालियन कप फाइनल जीता

Ads

अटलांटा को 2 . 1 से हराकर युवेंटस ने इटालियन कप फाइनल जीता

  •  
  • Publish Date - May 20, 2021 / 08:15 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:55 PM IST

रेगियो एमीलिया ( इटली ), 20 मई ( एपी ) जियांलुइगी बुफोन ने युवेंटस के लिये अपने शानदार कैरियर की आखिरी ट्रॉफी जीती जब उनकी टीम ने इटालियन कप फुटबॉल फाइनल में अटलांटा को 2 . 1 से हराया ।

युवेंटस ने रिकॉर्ड 14वां खिताब जीता । स्टार फारवर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो का यह पहला खिताब है।

एक साल में पहली बार दर्शकों को स्टेडियम के भीतर जश्न मनाने का मौका मिला । करीब 4300 समर्थक यह मैच देखने के लिये स्टेडियम में मौजूद थे ।

अटलांटा ने आखिरी बार 1963 में इटालियन कप जीता था । पिछले तीन फाइनल में उसे पराजय का सामना करना पड़ा जिसमें 2019 में लाजियो से मिली हार शामिल है ।

एपी मोना

मोना

शीर्ष 5 समाचार