एशियाई अंडर-15 और अंडर-17 मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भाग लेगा 56 सदस्यीय भारतीय दल

एशियाई अंडर-15 और अंडर-17 मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भाग लेगा 56 सदस्यीय भारतीय दल

एशियाई अंडर-15 और अंडर-17 मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भाग लेगा 56 सदस्यीय भारतीय दल
Modified Date: April 30, 2026 / 05:25 pm IST
Published Date: April 30, 2026 5:25 pm IST

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल (भाषा) भारत का 56 सदस्यीय मुक्केबाजी दल शुक्रवार से उज्बेकिस्तान के ताशकंद में होने वाली एशियाई मुक्केबाजी अंडर-15 और अंडर-17 चैंपियनशिप 2026 में अपना अभियान शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

भारत इस प्रतिष्ठित आयु-वर्ग टूर्नामेंट में लड़कों और लड़कियों, दोनों ही वर्गों में एक मजबूत और संतुलित टीम के साथ उतर रहा है।

भारतीय अंडर-17 टीमों में लड़कों और लड़कियों, दोनों ही वर्गों में 13-13 मुक्केबाज़ शामिल होंगे। ये मुक्केबाज 44–46 किग्रा से लेकर +80 किग्रा तक के अलग वजन वर्गों में प्रतिस्पर्धा करेंगे।

प्रत्येक टीम के साथ चार कोच और एक फिजियोथेरेपिस्ट भी होगा।

वहीं अंडर-15 टीमों में लड़कों और लड़कियों, दोनों ही वर्गों में 15-15 मुक्केबाज़ शामिल हैं। ये मुक्केबाज 30–33 किग्रा से लेकर +70 किग्रा तक के वर्गों में प्रतिस्पर्धा करेंगे और प्रत्येक टीम के साथ पांच कोच और एक फिजियो होगा।

यह चैंपियनशिप अगली पीढ़ी के बेहतरीन मुक्केबाजों की पहचान करने और उन्हें विकसित करने के लिए एक अहम मंच का काम करती है। उम्मीद है कि इनमें से कई युवा खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ते हुए आने वाले वर्षों में बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में