अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में जड़ा शतक, रोहित का रिकॉर्ड तोड़ा
अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में जड़ा शतक, रोहित का रिकॉर्ड तोड़ा
नयी दिल्ली, 17 सितंबर (भाषा) सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बृहस्पतिवार को यहां अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में महज 30 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास रच दिया जिससे वह इस प्रारूप में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय क्रिकेटर बन गए।
बाएं हाथ के इस सलामी बल्लेबाज ने अपनी तूफानी पारी में 10 छक्के और नौ चौके लगाए। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का सबसे तेज टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक का रिकॉर्ड तोड़ दिया जो उन्होंने दिसंबर 2017 में श्रीलंका के खिलाफ 35 गेंदों में लगाया था।
अभिषेक ने भारतीय पारी के नौवें ओवर में एक रन लेकर अपना शतक पूरा किया। उनका यह शतक किसी टेस्ट खेलने वाले देश के खिलाफ किसी भी बल्लेबाज का सबसे तेज टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक भी है।
यह अभिषेक का छोटे प्रारूप में तीसरा शतक है। इसके अलावा उनके नाम 12 अर्धशतक भी हैं।
भाषा नमिता सुधीर
सुधीर

Facebook


