एसी मिलान गोलरहित ड्रा खेलकर तीन अंक की बढ़त बनाने से चूका

Ads

एसी मिलान गोलरहित ड्रा खेलकर तीन अंक की बढ़त बनाने से चूका

  •  
  • Publish Date - April 5, 2022 / 10:47 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:04 PM IST

मिलान, पांच अप्रैल (एपी) एसी मिलान को हमलावर तेवर अपनाने के बावजूद बोलोग्ना से गोलरहित ड्रा खेलना पड़ा जिससे वह इटालियन फुटबॉल लीग सेरी ए में शीर्ष पर तीन अंक की बढ़त बनाने से चूक गया।

इस परिणाम का मतलब है कि एसी मिलान दूसरे नंबर की टीम नैपोली से केवल एक अंक आगे है। अभी सात दौर के मैच खेले जाने बाकी हैं। मौजूदा चैंपियन इंटर मिलान की टीम एसी मिलान से चार अंक पीछे है लेकिन उसने एक मैच कम खेला है।

मिलान ने गोल करने के 33 प्रयास किये लेकिन गोल करने में नाकाम रहा। पिछले तीन मैचों में अच्छे प्रयासों के बावजूद मिलान की टीम केवल दो गोल कर पायी है।

एक अन्य मैच में हेलास वेरोना ने जेनोआ को 1-0 से हराया।

एपी पंत

पंत