एसीए ने भारत की सबसे बड़ी इंडोर क्रिकेट सुविधाओं में से एक का किया उद्घाटन

एसीए ने भारत की सबसे बड़ी इंडोर क्रिकेट सुविधाओं में से एक का किया उद्घाटन

एसीए ने भारत की सबसे बड़ी इंडोर क्रिकेट सुविधाओं में से एक का किया उद्घाटन
Modified Date: September 11, 2026 / 07:20 pm IST
Published Date: September 11, 2026 7:20 pm IST

गुवाहाटी, 11 सितंबर (भाषा) असम में क्रिकेट के बुनियादी ढांचे को शुक्रवार को बड़ी मजबूती मिली जब नॉर्थ गुवाहाटी स्थित एसीए क्रिकेट अकादमी में भारत की सबसे बड़ी इंडोर क्रिकेट सुविधाओं में से एक का उद्घाटन किया गया।

करीब 17,000 वर्गफुट में फैली इस सुविधा में कुल नौ क्रिकेट पिच तैयार किये गए हैं। इनमें चार स्पिन और पांच तेज गेंदबाजों के अनुकूल पिच हैं। यहां आयातित ‘यूनिटर्फ’ पिच का इस्तेमाल किया गया है, जिससे खिलाड़ियों को अलग-अलग परिस्थितियों में बल्लेबाजी और गेंदबाजी का अभ्यास करने का मौका मिलेगा।

इंडोर केंद्र में पुरुष और महिला खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग ‘चेंजिंग’ रूम बनाए गए हैं। दोनों में ‘आइस बाथ’ की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा करीब 1,500 वर्गफुट का ‘जिम’, ‘सॉना’ और ‘स्टीम रूम’ भी इस केंद्र का हिस्सा हैं। खिलाड़ियों की चोट से उबरने के लिए समर्पित फिजियोथेरेपी सुविधा भी तैयार की गई है।

उद्घाटन के मौके पर बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, ‘‘आधुनिक क्रिकेट बुनियादी ढांचा खिलाड़ियों के लिए ऐसा माहौल तैयार करने में अहम है, जहां वे सीख सकें, ट्रेनिंग कर सकें और लगातार प्रगति कर सकें।’’

सैकिया ने कहा, ‘‘ इस सुविधा में गुणवत्तापूर्ण क्रिकेट पिच, फिटनेस, चोट से उबरने और फिजियोथेरेपी की सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं। मुझे भरोसा है कि यह केंद्र असम के अगली पीढ़ी के क्रिकेटरों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा और उनके दीर्घकालिक विकास में अहम योगदान देगा।’’

भाषा आनन्द आनन्द नमिता

नमिता


लेखक के बारे में